centered image />

बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाएं खाएं ये चीजें, शारीरिक कमजोरी होगी दूर

0 853
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को काफी देखभाल की जरूरत है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में पोषण की कमी हो जाती है जिसे पूरा करना जरूरी होता है। बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं के जीवन में कई बदलाव आते हैं, उन्हें बच्चे का और बच्चे की सेहत का ध्यान रखना पड़ता है, इसके लिए महिलाओं की काफी ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। तो आज हम आपको गर्भावस्था के दौरान और इसके बाद महिलाओं को कैसी डाइट लेनी चाहिए जिससे उनकी शारीरिक कमजोरी दूर हो सके, इस बारे में बताने जा रहे हैं।

पानी और फ्रूट जूस

एक गर्भवती महिला को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। तीजे फल, फलों का जूस, उबला हुआ दूध आदि का सेवन करना चाहिए।

ज्यादा वसा वाला खाना न खाएं

गर्भावस्था के दौरान ज्यादा वसा वाले खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा खाना खाएं जो मोटापा न बढ़ने दे। इस अवस्था में उबला हुआ खाना सबसे अच्छा रहता है क्योंकि ये गर्भवती महिला और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। जंक फूड बिलकुल न खाएं।

विटामिन से भरपूर आहार लें

गर्भावस्था के दौरान विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। विटामिन डी इनमें ज्यादा जरूरी है। एक गर्भवती महिला को रोजाना विटामिन, कैल्शियम और खनिज से भरपूर आहार लेना चाहिए। फोलिक एसिड भी इसमें शामिल है, ये बच्चे के विकास में अपनी भूमिका निभाता है।

आयरन से भरपूर आहार

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में खून की कमी होना आम बात है, तो इसके लिए एक गर्भवती महिला को आयरन से भरपूर आहार लेने की जरूरत होती है। ये शरीर में खून की कमी को तो पूरा करता ही है, साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।

गर्भावस्था के बाद ऐसी होनी चाहिए डाइट

  • गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है, इसके लिए आप सब्जियों, फलों और जूस का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा साबुत अनाज और डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। आप मेवे और मिल्क शेक का सेवन भी कर सकती हैं।
  • सुबह नाश्ते में आप ब्रेड से बने सैंडविच खाएं और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फलों का सेवन करें।
  • नाश्ते या खाने के बीच अगर आप चाय पीना चाहें तो पी सकती हैं, इसमें ग्रीन टी आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगी।
  • खाने में आप चावल खा सकती हैं क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट मोजूद होता है, इससे आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।
  • पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं, शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए फलों का जूस और तरबूज का सेवन करें।
  • रात को खाना हल्का-फुल्का ही खाएं। रात के खाने में आप हरी सब्जियां, दही आदि का सेवन कर सकती हैं। रात को मलाई वाले दूध का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
  • अगर आप नॉन-वेज हैं तो उबले हुए अंडों का सेवन करें।

ये हैं जरूरी टिप्स

ऊपर जो टिप्स हमने आपको बताई हैं उसके साथ ही आप मछली, अंडा, दूध, पनीर, पालक, गाजर, मटर, तरबूज, संतरा, अनाज, ब्रेड, चावल आदि का सेवन गर्भावस्था के दौरान जरूर करें। इसके अलावा आपको जो सलाह डॉक्टर ने दी है उसे जरूर फॉलो करें। डॉक्टर के मुताबिक अपनी डाइट में बदलाव करें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.