centered image />

पेट दर्द की शिकायत होने पर महिला पहुंची क्लिनिक, डॉक्टर ने बेहोश कर किया दुष्कर्म

0 521
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्राइम डेस्क : एक डॉक्टर ने नशीली दवा खिलाकर एक महिला मरीज को अपनी गंदी हवस का शिकार बना लिया। नशे की दवा का असर ख़त्म होते ही महिला के होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बलात्कार की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। महिला को मेडिकल चेक अप के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के कार्यवाई करने से पहले ही मुजरिम डॉक्टर फरार हो गया।

जैसा कि डॉक्टर को सभी भगवान का दर्जा देते हैं, लेकिन कुछ घिनौनी मानसिकता और छोटी सोच रखने वाले डॉक्टर्स इस पेशे को बदनाम कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह एक डॉक्टर ने उसके क्लिनिक में आयी हुई एक महिला मरीज को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के मुताबिक, मामला तीतरो टाउन के एक क्लिनिक में हुआ है।

कहा यह जा रहा है कि जिला शामली के जलालाबाद टाउन के निवासी महिला को सोमवार सुबह पेट में दर्द की शिकायत हुई, और जिसके बाद वह महिला तीतरे टाउन में डॉक्टर को चेक अप के लिए वहां आयी। और आरोप यह है कि डॉक्टर ने महिला को क्लिनिक के अंदर अपने केबिन में ले जाकर नशीली दवा दे दी। और जिसके बाद वह महिला बेहोश हो गयी। और उसके बाद डॉक्टर ने अपने केबिन में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

होश में आने पर महिला ने घटना की जानकारी तितरे पुलिस को दी। दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने ताबड़तोड़ महिला को जिला हॉस्पिटल में मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा। और आरोप यह है कि पुलिस के पहुँचने से पहले ही डॉक्टर वहां से फरार हो चुका था। थाना अध्यक्ष संजीव जी ने मामले की जांच की और बताया है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। और पुलिस इस पर कार्यवाई कर रही है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.