centered image />

आपकी शादी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज जानने के लिए यहां देखें

0 667
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अक्सर सभी युवाओं के मन में यह चलता रहता है कि उनकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज होगी | वह उसे जानने के लिए बेकरार रहते हैं कि किसी तरह उन्हें यह पता चल सके कि उनकी शादी अरेंज मैरिज होगी या लव मैरिज |

यह सवाल अक्सर उनके मन को गुदगुदाता रहता है | इस बारे में क्या आप लोगों का भी यही मानना है कि ज्योतिष के अनुसार यह सब पता लगाया जा सकता है | जी हां दोस्तों इस विद्या के द्वारा यह पता लगाना बेहद आसान है कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज होगी | तो आइए जानते हैं किस मूलांक के लोगों को मिलता है उनका प्यार और किस मूलांक के लोगों को नहीं |

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि यह मूलांक है क्या ?

मूलांक यानी अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म तारीख के पूर्ण योग को मूलांक कहते हैं | तो आइए जानते हैं हर मूलांक के बारे में कि वह क्या कहता है लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज होगी |

मूलांक – 1 , अंक – 1

Will your marriage be a love marriage or to know an arranged marriage

यदि आपकी जन्म तिथि का योग एक बनता है तो आप मूलांक 1 से संबंध रखते हैं | यह अंक सूर्य का माना जाता है | ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 वाले लोग बहुत शर्मीले स्वभाव के होते हैं | ऐसे लोग कभी भी प्यार की पहल नहीं करते | यह किसी को चाहते हुए भी अपने प्यार का इजहार नहीं करते | इस कारण यह लव मैरिज से अचूक रह जाते हैं |

मूलांक – 2 , अंक – 2

Will your marriage be a love marriage or to know an arranged marriage

यदि आपकी जन्म तिथि का योग 2 बनता है तो आप मूलांक 2 से संबंध रखते हैं | यह अंक चंद्रमा का होता है | इस मूलांक वाले लोगों को प्यार धीरे-धीरे होता है | अगर एक बार प्रेम हो गया तो यह लोग प्रेम को निभाते हैं | इस अंक के लोग अगर एक बार प्यार के लिए गंभीर हो गए तो प्रेम विवाह करके ही मानते हैं |

मूलांक – 3 , अंक – 3

Will your marriage be a love marriage or to know an arranged marriage

यदि आपकी जन्म तिथि का योग 3 बनता है तो आप मूलांक 3 से संबंध रखते हैं | यह अंक गुरु का माना जाता है | इस अंक वाले लोग लव मैरिज में अक्सर सफल रहते हैं | हालांकि इन्हें थोड़े से योग की जरूरत रहती है जिसके बाद यह अपने प्यार को शादी तक ले जाते हैं | इनका वैवाहिक जीवन सफल रहता है | इसीलिए इस मूलांक के लोगों की ज्यादातर लव मैरिज ही होती है |

मूलांक – 4 , अंक – 4

Will your marriage be a love marriage or to know an arranged marriage

यदि आपकी जन्म तिथि का योग 4 बनता है तो आप मूलांक 4 से संबंध रखते हैं | यह अंक राहु का माना जाता है | अंक के व्यक्ति के 1 से ज्यादा प्रेम के संबंध पाए जाते हैं | इस अंक के लोग कभी भी प्रेम विवाह के प्रति गंभीर नहीं रहते हैं | यह अगर स्वभाव को बदलें तो अच्छे प्रेमी बन सकते हैं |

मूलांक – 5 , अंक – 5

Will your marriage be a love marriage or to know an arranged marriage

यदि आपकी जन्म तिथि का योग 5 बनता है तो आप मूलांक 5 से संबंध रखते हैं | यह अंक बुद्ध का माना जाता है | ऐसे लोग पारंपरिक रिश्तो को निभाने में यकीन रखते हैं | यह लोग ज्यादातर परिवार की सहमति से ही शादी करते हैं | इनकी कुंडली में सफल वैवाहिक जीवन एवं प्रेम विवाह का प्रबल योग रहता है |

मूलांक – 6 , अंक – 6

Will your marriage be a love marriage or to know an arranged marriage

यदि आपकी जन्म तिथि का योग 6 बनता है तो आप मूलांक 6 से संबंध रखते हैं | यह अंक शुक्र का माना जाता है | यह अंक प्रेम विवाह के लिए ही बना है | इस मूलांक के लोग एक से अधिक प्रेम संबंधों में रहते हैं | अपनी इन्हीं आदतों के कारण यह लोग कभी-कभी अपनी जिंदगी में सही इंसान को खो देते हैं | इस मूलांक के 90% लोगों की लव मैरिज होती है बाकी के 10% ही अरेंज मैरिज करते हैं |

मूलांक – 7 , अंक – 7

Will your marriage be a love marriage or to know an arranged marriage

यदि आपकी जन्म तिथि का योग 7 बनता है तो आप मूलांक 7 से संबंध रखते हैं | यह अंक केतु का माना जाता है | इस अंक के लोग संकोची स्वभाव के होते हैं | वह अपने काम से काम रखते हैं | यह प्रेम विवाह करना तो चाहते हैं लेकिन अपने बराबर वालों के साथ | इस अंक के लोग प्रेम में भी लाभ हानि देखते हैं | यही गणित ही इन को नुकसान पहुंचा देता है |

मूलांक – 8 , अंक – 8

यदि आपकी जन्म तिथि का योग 8 बनता है तो आप मूलांक 8 से संबंध रखते हैं | यह अंक शनि का माना जाता है | यह अंक के लोगों के बहुत ही कम प्रेम संबंध पाए जाते हैं | लेकिन इस अंक के लोग अगर एक बार किसी से प्रेम कर ले तो फिर मरते दम तक अपने प्यार को निभाते हैं | प्यार को हासिल करने की मिसाल होते हैं इस अंक के लोग | इसीलिए इनकी ज्यादातर लव मैरिज ही होती है |

मूलांक – 9 , अंक – 9

Will your marriage be a love marriage or to know an arranged marriage

यदि आपकी जन्म तिथि का योग 9 बनता है तो आप मूलांक 9 से संबंध रखते हैं | यह अंक मंगल का माना जाता है | इस अंक के लोग कभी भी किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहते और आपको तो पता ही है कि प्रेम में विवाद थोड़ा बहुत होता ही है इसीलिए इस अंक के लोग प्रेम के प्रति उदासीन ही रहते हैं | दिल में इच्छा तो बहुत होती है लेकिन डरते भी बहुत हैं | इनका प्रेम विवाह थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए यह लोग लव मैरिज में विश्वास नहीं रखते | अगर इस अंक के लोगों के प्रेम में कभी भी विवाद न हो तो यह लोग सच्चे दिल से अपने जीवनसाथी को हमेशा प्यार करते हैं और जिसके कारण इनका प्रेम विवाह भी सफल रहता है |

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.