समुद्री स्तनपायी जीव- हार्बर पोरपोइस

हार्बर पोरपोइस शर्मीले, दुशप्राप्य समुद्री स्तनपायी जानवर है जिनकी जनसंख्या दिन-ब-दिन व्यापारिक मछली पकड़ने की जाली की वजह से घटती जा रही है। दरअसल इन जालियों में हार्बर पोरपोइस के फँसने से इनकी मौत हो जाती है।
हार्बर पोरपोइस उत्तरी गोलार्ध में शान्त तटवर्ती पानी में रहते है। हार्बर 500 फीट (152 मीटर) तक की खाड़ी में पाए जाते है। वैसे हार्बर पोरपोइस अपना ठिकाना समुद्र, खाड़ी में भी बनाते है।
वैसे हार्बर पोरपोइज़ 665 फीट गहरे तक जा सकते है पर ये ज़्यादातर ऊपरी भाग पर ही रहते है। हर 25 सेकेंड में हार्बर पोरपोइस विशेष प्रकार की आवाज़ निकालकर छीक मारते है।
डाॅलफिन की तरह थूथन और माथा होने के बजाए पोरपोइस का सर गोल होता है।
इनके मुँह छोटे होते है और इनके होंठ अंदर की तरफ मुड़े हुए होते है। हार्बर पोरपोइज़ की गर्दन इनके ग्रे रंग के शरीर के मुकाबले बेहद छोटी होती है। विश्व अविनाशिता यूनियन ने हार्बर पोरपोइस को कनाडा और युनाइटेड स्टेट्स में असुरक्षित जानवरों की सूची में रखा है।
तेज़ तथ्य
प्रकारः स्तनपायी जानवर
खानाः मासाहारी
उम्रः 20 साल
आकारः 4.9 से 6.6 फीट
वज़नः 50 से 90 किलो
क्या तुम्हें पता है मिडल एजेज़ में हार्बर पोरपोइस को शाही दावत में खाने के लिए परोसा जाता था।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन 1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करेंअपनी मन पसंद ख़बरे मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now