centered image />

राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री क्यों हुई सामने आई ये बड़ी वजह

0 702
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

देश : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपकर एक बड़ा दांव खेला है। ऐसे में आज मैं आपको उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री की मुख्य वजह के बारे में बताने जा रहे हैं –

Why Priyanka Gandhi's entry into politics came out in the big reason

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन-

लोकसभा सीटों की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से मात्र 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे थे। इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की 21 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की थी।

Why Priyanka Gandhi's entry into politics came out in the big reason

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के भाजपा विरोधी महागठबंधन में देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को जगह नहीं दी गई। गठबंधन में जगह न मिलने के पश्चात कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। जहां तक बात आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन की है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है तो वहीं पूर्वांचल की कुछ सीटों पर कांग्रेस पार्टी मुख्य लड़ाई में दिखाई दे रही है।

इस वजह से प्रियंका को सौंपी गई पूर्वांचल की कमान-

प्रियंका गांधी की छवि जनता से सीधे संपर्क स्थापित करने वाले नेता के तौर पर है तथा वह उत्तर प्रदेश की एक लोकप्रिय महिला नेता हैं। प्रियंका गांधी ने विभिन्न मौकों पर अपनी राजनीतिक कार्यकुशलता का परिचय दिया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भी प्रियंका गांधी को चुनावी जिम्मेदारी देने की बात कही जाती रही है।

Why Priyanka Gandhi's entry into politics came out in the big reason

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कई लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी सपा और बसपा गठबंधन से भी मजबूत विपक्षी ताकत है। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश की 30 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को सौंपी गई है।

MARUTI SUZUKI NEW WAGON R2019 Maruti Suzuki Wagon R भारत में लॉन्च- विडियो में देखें सभी Features

26 January जिओ Sale  :- 

Jio 2 Smartphone  मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.