मोटापा बढ़ता क्यों है?
मोटापा कम करने के हजारों उपाय आप ने पढ़े -सुने होंगें पर सब से सरल उपाय है ये जानना के मोटापा बढ़ता क्यों है,मेडिकल की भाषा में समझे तो आवश्यकता से अधिक कैलेरी लेने के कारण मोटापा बढने लगता है,जो व्यक्ति बैठे रहते है अधिक काम नहीं करते और जिनकी आयु बढ़ गई है उन्हें दिन में 1200 से लेकर 1400 कैलेरी की आवश्कता होती है, अधिक भागदोड़ करने वालेलोगों को , बच्चों को, नवयुवको को 2000 से 2500 कैलेरी की आवश्यकता होती है ,आइये अब जानते है किस चीज में कितनी कैलेरी होती है
सामान्य आकार की रोटी = लगभग 100 कैलेरी
एक कटोरी दाल/सब्जी = लगभग 100 कैलेरी
एक कप चाय = लगभग 100 कैलेरी
एक कप काफी = लगभग 200 कैलेरी
एक कटोरी पनीर या अधिक आयल में बनी सब्जी = लगभग 300 से 500 कैलेरी
एक कटोरी खीर = लगभग 500 से 600 कैलेरी
एक समोसा /कचोरी = लगभग 200 से 250 कैलेरी
सेब/ संतरा/ अमरुद/ सामान्य आकार का = लगभग 100 कैलेरी
केला = लगभग 150 से 200 कैलेरी
बीन्स फली की सब्जी एक कटोरी = लगभग 60 कैलेरी
एक कटोरी (सामान्य आकार) चावल = लगभग 100 से 150 कैलेरी
100 ग्राम बिस्किट या नमकीन = लगभग 400 से 500 कैलेरी
पूरी छोले की एक प्लेट = लगभग 500 से 600 कैलेरी
हरा सलाद एक प्लेट = लगभग 100 से 150 कैलेरी
इस प्रकार आप हिसाब लगा सकते है के आप ने दिन भर में कितनी कैलेरी खाई है अगर आप का वजन बढ़ गया है तो १२०० से१५०० तक कैलेरी खाइए हर महीने आप का वजन २ किलो तक कम हो जायेगा (खुद आजमाया हुआ नुस्खा ,निश्चिन्त रहें वजन जरुर कम होगा 🙂 वजन कम हो तो बताइयेगा जरुर ) विशेष =सुबह शाम आधा घंटा सैर करने जरुर जाएँ