centered image />

इंडोनेशिया की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर क्यों होती है

0 738
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भगवान गणेश को सुख एवं समृद्धि का देवता माना जाता है। आपको जान कर हैरानी होगी कि भगवान गणेश को न सिर्फ भारत सच्ची निष्ठा और श्रद्धा के साथ पूजा जाता है बल्कि दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया में भी गणपति की पूजा अर्चना की जाती है। इंडोनेशिया में मात्र 3 फीसदी ही हिन्दू आबादी है फिर भी वहां के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी है। जी है यह बात आपको हैरान करने वाली है। आइए जानते हैं क्यों इंडोनेशियाई मुद्रा में भगवान गणेश को जगह दी गई।

इंडोनेशिया की मुद्रा को रूपियाह कहा जाता है। इंडोनेशिया के 20 हजार के नोट पर गणपति की तस्वीर है। दरअसल इस मुस्लिम देश इंडोनेशिया में भगवान गणेश को शिक्षा,कला और विज्ञान का देवता माना गया है।

इंडोनेशिया की करेंसी पर गणपति की तस्वीर होने की खास वजह

इंडोनेशिया के इस 20 हजार की करेेंसी पर सामने के हिस्से में भगवान गणेश की तस्वीर होती है जबकि पीछे के हिस्से में क्लासरूम की तस्वीर छपी होती है। जिसमें छात्र और शिक्षक की तस्वीरें हैं। दरअसल बहुत साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से खराब हो गई थी। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वहां पर 20 हजार का एक नया नोट जारी किया गया था जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया था। भगवान गणेश की तस्वीर छापने के पीछे वहां के आर्थिक चिंतको का मानना था कि इससे अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो जाएगी। बाद में वहां की अर्थव्यवस्था ठीक हो गई।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.