centered image />

क्यों बनती है पेट में गैस, जानिये 3 कारण और उसके निवारण

0 1,137
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज के समय में लगभग 70% लोग गैस की संमस्या से परेशान रहते हैं| लोग इस समस्या को मामूली समझकर नजर अंदाज कर देते हैं जो आगे चलकर मुसीबत का सबब बन जाता है| लोगों को गैस बनने और उसके निवारण के बारे में कम पता होता है जिसकी वजह से लोग इसे सही से इलाज नहीं करा पाते हैं| आज के इस लेख में हम आपको गैस बनने के तीन कारण बताने जा रहें हैं और साथ गैस से छुटकारा पाने के निवारण भी| तो चलिए जानते हैं|

1. पहला कारण:

आज के भाग दौर भड़ी जिंदगी में लोग घर का खाना खाने के बजाय होटलों में फ़ास्ट फ़ूड खाते हैं जिससे कब्ज की समस्या उत्पन्न हो जाती है| कब्ज होने की वजह से हानिकारक टोक्सिन बाहर नहीं आ पाते हैं जिसकी वजह से गैस की समस्या हो जाती हैं|

निवारण:

घर पर कम मसालेदार खाना खाए| जहाँ तक हो सके फ़ास्ट फ़ूड और होटलों के खाना खाने से बचे| भर दिन 10-12 ग्लास पानी जरुर पियें|

2. दूसरा कारण:

बीमार लोग अपनी बीमारी को दूर करने के लिए एंटीबायोटिक दवाइयां लेते हैं| इसके साइडइफ़ेक्ट के चलते पेट में संतुलित बनाने वाले बैक्टेरिया कम हो जाते हैं| जिसके चलते पाचन क्रिया ख़राब हो जाती है और गैस की समस्या शुरू हो जाती है|

निवारण:

अगर आपको भी किसी बीमारी की दवा खाने से गैस हो रहा हो तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें|

3. तीसरा कारण:

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो खाना को जल्दी खाने के लिए उन्हें चबा कर नहीं खाते बल्कि जल्दी-जल्दी निगल जाते हैं| इससे भोजन को पचने में दिक्कत होती है जिससे गैस की समस्या शुरू हो जाती हैं|

निवारण:

खाना जब भी खाएं तो अच्छी तरह चबा कर खाए| इससे खाना पचने में आसानी होती है|

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.