centered image />

अपनी गर्लफ्रेंड, से 5 तरह के झूठ क्‍यों बोलते हैं पुरूष? जानें क्‍यों

0 504
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ये जरूरी नहीं कि हर झूठ के पीछे किसी का बुरा होना ही है। कभी-कभी लोग इस वजह से भी झूठ बोलते हैं क्‍योंकि इसी में सभी की भलाई होती है। कई बार ऐसा होता है कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं, इसलिए झूठ बोल देते हैं। जबकि कई बार मर्द अपनी आदतों के चलते झूठ बोलते हैं। कुछ लोगों की फितरत ही होती है झूठ बोलना, ऐसे लोगों को किसी की भावनाओं की कद्र नहीं होती है। आज हम आपको 5 ऐसे झूठ के बारे में बता रहे हैं जिसे पुरूष अपने रिलेशनशिप में जरूर बोलते हैं।

क्‍यों झूठ बोलते हैं पुरूष?

जब पुरुषों के एक से ज्यादा अफेयर होते हैं तो वे झूठ का सहारा लेते हैं। क्योंकि वे मौजूदा गर्लफ्रेंड को इसका पता नही लगने देना चाहते। बेशक वे अब तक इसमें सफल रहे हों लेकिन वे नहीं जानते कि कभी ना कभी तो वे पकड़ ही लिए जाएंगे। क्योंकि झूठ की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती है।अक्‍सर पुरूष अपनी गर्लफ्रेंड के सामने अपनी छवि को बढ़ावा देने के लिए शौर्य या बहादुरी की कुछ घटनाओं को बढ़ा चढ़ाकर सुना सकते है। और, हां! लड़कियां भी अपने दोस्तों के सामने अपने प्रेमी या पति का बखान करती हैं। और पुरुष इसका फायदा उठाने का मौका उठाने की पूरी कोशिश करते हैं।लोगों का झूठ बोलने का सबसे आम कारण है अपनी प्रेमिका की बात में मन होते हुए भी हां मिलाना। या फिर उसकी झूठी तारीफ करना। लड़की को खुश रखने के कुछ भी कर सकते है।

अगर गर्लफ्रेंड बहुत चिंता करने वाली या पजेसिव नेचर की हो तो झगड़े से बचने के लिए पुरुष कई बार झूठ का साहरा लेते हैं। हालांकि इसका मतलब ये नहीं वह अपनी गर्लफ्रेंड को चीट कर रहा है।आमतौर पर पुरुष जब काम पर होते हैं झूठ बोलते हैं। हालांकि, यहां कपटी झूठा और रूचि की कमी की वजह से बोले जाने वाले झूठ के बीच एक थोडा सा अंतर है। पुरुष कभी-कभी काम पर हर वक्त “व्यस्त” का कारण बताते हैं, जो अक्सर संदेह का एक कारण हो जाता हैं। कभी-कभी महिलाएं शक करने वाली और सिर खाने वाली होती है, जिससे रूचि कम होने के कारण पीछा छुड़ाने के लिये झूठ बोला जाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.