centered image />

शादी के बाद अचानक लड़कियों का वजन कैसे बढ़ जाता है? ये हैं 6 बड़े कारण

0 198
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

शादी किसी के भी जीवन का एक अहम पड़ाव होता है, खासकर लड़कियां नए रिश्ते में आने से पहले काफी तैयारी करती हैं, जिसमें वजन कम करना भी शामिल है। कई महिलाएं अपनी शादी के दिन स्लिम दिखना चाहती हैं। लेकिन आपने देखा होगा कि शादी के बाद लड़कियों का वजन अचानक से बढ़ जाता है। कई लड़कियों में पहले महीने में ही मोटापा नजर आने लगता है। क्या किसी ने सोचा है कि इसके पीछे क्या कारण हैं।

शादी के बाद लड़कियों का वजन क्यों बढ़ता है?

1. अक्सर ऐसा होता है कि लड़कियां शादी से पहले डाइट और एक्सरसाइज को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं, ताकि उन्हें परफेक्ट पार्टनर मिल सके, लेकिन शादी के तुरंत बाद या तो वे अपने डाइट रूटीन को फॉलो नहीं कर पाती हैं या फिर इसके प्रति लापरवाह रहती हैं या फिर आराम कर लेती हैं। अगर आप एक बार हेल्दी प्रैक्टिस छोड़ देते हैं तो इसका असर शरीर में साफ दिखाई देता है।

2. शादी के बाद अक्सर लड़कियां घर के कामों में व्यस्त हो जाती हैं या सभी रिश्तेदारों को समय देने के कारण वे व्यायाम या शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे पाती हैं जिसके कारण पेट और कमर के आसपास चर्बी जमा हो जाती है. प्रतीत

3. शादी के दिन से कई दिनों तक पार्टियों या रस्मों का दौर चलता रहता है, इस दौरान मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे मौकों पर लड़की को ऑयली और अनहेल्दी खाना खाना पड़ता है, कई बार ज्यादा खाने की वजह से वजन कंट्रोल नहीं हो पाता है।

4. शादी के बाद अगर लड़कियों की ऑफिस लाइफ चलती है तो दोहरी जिम्मेदारियों के कारण तनाव बढ़ जाता है। कई शोधों ने साबित किया है कि तनाव से वजन बढ़ सकता है।

5. शादी के ठीक बाद परिवार की देखभाल के चक्कर में महिलाएं काफी व्यस्त हो जाती हैं, जिससे उन्हें रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद नहीं मिल पाती है. नींद की कमी भी तेजी से वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।

6. महिलाएं अक्सर शादी के बाद अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं, जिससे उनमें कई हार्मोनल बदलाव आते हैं. यह वजन बढ़ने के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.