सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय अपनाएं ये उपाय, भोलेनाथ जल्द होंगे प्रसन्न
सप्ताह के 7 दिनों का अलग अलग महत्व होता है। प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। माना जाता है कि सभी देवी देवताओं में भगवान शिव सबसे भोले हैं और वह अपने भक्तों की मनोकामनाएं बहुत जल्दी पूरी करते हैं।यही कारण है कि वह अपने भक्तों में भोलेनाथ के नाम से जाने जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय कौनसे उपाय अपनाएं, जिससे भोलेनाथ जल्द प्रसन्न हो।
अपनाएं यें उपाय, भोलेनाथ जल्द होंगे प्रसन्न
भगवान शिव का अभिषेक-
भगवान शिव का अभिषेक यदि गंगाजल से किया जाए, तो भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। अतः सोमवार के दिन शिवलिंग पर एक लोटा गंगाजल का जरूर चढ़ाएं।
पूजा में शामिल करें ये चीजें-
भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें बिल्वपत्र के पत्ते, दूध, काले तिल, और चीनी अवश्य भेंट करें। शिवलिंग पर बिल्वपत्र के पत्ते जिसमे चन्दन से ॐ लिखकर चढ़ाना चाहिए।
इस मंत्र का करें जाप-
भगवान शिव की पूजा करते समय निम्न मंत्र का जाप करने से भोलेनाथ आपकी मनोकामनाएं बहुत जल्दी पूरी करते हैं।
द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य,
दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।
उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति,
व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |