centered image />

किन किन चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिये?

0 510
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज के जमाने में टेक्नोलॉजी की सहायता से हम आसानी से अपने भोजन को ज्यादा देर तक सुरक्षित रख सकते है | फ्रिज में फल/सब्जियाँ रखना हमारे लिए ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक रहता है लेकिन क्या आपको पता है की ज्यादा देर तक फ्रिज में फल/सब्जियां रखना इनके स्वाद को बदल देता है और भोजन की गुणवत्ता भी कम हो जाती है |

लेकिन ऐसे भी कुछ फल/सब्जियां है जिन्हें कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए और ऐसी ही वस्तुओ की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आये है |

नींबू औऱ टमाटर

नींबू हो या संतरें इस में अदिक मात्रा में सिट्रिकएसिड पाया जाता है जिसके कारण यह फ्रिज की ठंडक को बर्दाश्त नहीं कर पाते। क्यों कि ठंडा तापमान टमाटर में से उसके फ्लेवर और टेक्स्चर दोनों ही छीन लेता है।टमाटर को फ्रेश रखने के लिए कमरे का सामान्य तापमान ही सब से उपयुक्त है।

सेब:

सेब को अगर फ्रिज में रखना ही चाहते हैं तो कागज में लपेट कर नीचे फल सब्जी के लिए बने शेल्फ में ही रखें.

खीरा

खीरा दो या तीन दिन से ज्यादा ये फ्रिज में टिक ही नहीं पाते। इन्हें बाहर रखें लेकिन इथाईलीन गैस छोड़ ने वाले केले और टमाटर से अलग।

आलू

आलू फ्रिज में रख ने से उसका स्टार्च चीनी में तब्दील होजाता हैऔर इसके स्वाद पर असर पड़ता है।

केला

केला भी फ्रिज में रखने पर बहुत जल्द काला पड़ जाता है। इसकी डंडी में से इथाईलीन गैस निकलती है, जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देती है।

लहसून

लहसून भी फ्रिज में रखने से अपना स्वाद खो देती है और ठंडा वातावरण इसे जल्दी खराब करना शुरू कर देता है |

जैतून का तेल

जैतून का तेल फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योकि फ्रिज का ठंडा वातावरण तेल को गाढा कर देता है बिलकुल मक्खन की तरह।

शहद

फ्रिज में शहद रखने पर शहद के क्रिस्टल होने का डर रहता है |

कॉफ़ी

कॉफ़ी भी फ्रिज में रखने से अपनी महक खो देती है तथा अगर इसके आसपास अन्य खाद्य पदार्थ हो तो उनकी महक भी इसमें आ सकती है

प्याज

प्याज को रेफ्रिजरेटर के अंदर रखने से उन्हें नरम मोड़ना समाप्त हो जाएगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.