centered image />

जब शरीर में हो जाए पानी की कमी…

0 680
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पानी हमारे शरीर के तापमान को संतुलित रखता है | हमारे शरीर के वजन का 75% भाग पानी से बना है | पानी शरीर को नमी देने के साथ-साथ शरीर को अच्छे से कार्य करने में भी मदद करता है | जिनका आयु 18 वर्ष से ज्यादा है उसे दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए | लेकिन सर्दियों के मौसम में हम कम पानी पीते हैं | पानी कम पीने के कारण सर्दियों में हमारे शरीर में नमी की कमी हो जाती है और त्वचा भी रूखे हो जाते है | कभी कभी शरीर डीहाइड्रेट भी हो जाता है |

डीहाइड्रेट का मतलब-शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा कम हो जाना | मात्रा कम होने के कारण यह हमारे शरीर की संतुलन को को बिगाड़ देता है | सही मात्रा में पानी पीने से हमारा पाचन क्रिया सही रहता है और साथ ही शरीर की गंदगी भी बाहर होती है | सर्दियों के मौसम में पानी की कमी को दूर करने के लिए हम कुछ फल/सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं | पानी की कमी दूर करने वाले फल और सब्जियां जैसे-

1. संतरा

इसको खाकर हम शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं | इसमें बहुत अधिक मात्रा में तरल पदार्थ पाए जाते हैं | यदि आप इनका सेवन करें तो आप अपने शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं |

2. खीरा

खीरा मे लगभग 90% लगभग पानी रहता है | हम शरीर मे खीरा खाकर भी पानी के कमी को दूर कर सकते हैं |

3.टमाटर

टमाटर खाने से भी हमारे शरीर में पानी की कमी दूर हो सकती है | इसमें लगभग 90% से ज्यादा तरल पदार्थ पाए जाते हैं | टमाटर खाने से दूसरा फायदा है कि यह हमारे त्वचा को स्वस्थ रखता है |

4. गाजर

गाजर का हम जूस पी सकते हैं | गाजर खाने से हमें ना केवल शरीर में पानी की कमी दूर होगी बल्कि गाजर खाने से हमें विटामिन भी मिलेगा |

5. पालक

पालक ऐसे तो आयरन से भरपूर होता है लेकिन यदि हम पालक का सेवन करते हैं तो हम अपने शरीर में पानी की कमी को भी पूरा कर सकते हैं | पालक हमें आसानी से सस्ते दामों में मिल जाएगा |

6. सेब

सेब सबसे हेल्दी फल माना जाता है | यदि हम रोज सुबह एक सेब खाते हैं तो हमारा शरीर जरूर स्वस्थ रहेगा | सेब खाने से हम ना केवल अपने शरीर में भी पानी की कमी को दूर कर सकते हैं बल्कि इससे सेब खाने से हमें विटामिन भी मिलेगा | इसमें फाइबर की मात्रा भी होती है | इसलिए सेब को एक हेल्दी फल माना गया है |

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.