centered image />

क्या कहता है आपका भाग्य देखिए राशिफल शनिवार 2 जनवरी 2021

0 478
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोगों का कोई दोस्त आज अचानक से उनके घर रहने आ सकता हैं। आप उनकी खातिरदारी के लिए तैयार रहें। आपको उनके साथ खूब मजा आएगा। करियर में स्थिति समान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृषभ राशि वाले जो लोग व्यापार करते हैं उनके सितारे गर्दिश में रहेंगे। आपको इसी जीवन में सब कुछ चाहिए जैसे दोस्त, परिवार, पैसा शोहरत और सफलता। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले लोग आज शाम किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जो कुछ भी हो आपके आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कहीं बाहर खाना खाने भी जा सकते हैं।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले लोगों के सिर में आज सफलता का ताज सजेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का आनंद उठाएं।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले लोग जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करे। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले लोग आज किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। ये समारोह आपके किसी रिश्तेदार के घर भी हो सकता है। इस समारोह में जाने से आपको बहुत खुशी मिलेगी। इसलिए इस समारोह में जाना आपके लिए बहुत जरूरी है।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोगों को विदेश से संबंधित किसी काम में सफलता मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो ये सफलता किसी विश्वविद्यालय में दाखिले के रूप में भी मिल सकती है। ये सफलता विदेश में नई नौकरी जिसके प्रति आप आशा लगाए बैठे थे, भी हो सकती है। या फिर ये कोई अंतर्राष्ट्रीय सौदा भी हो सकता है।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वाले लोग इस समय अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। कई बार शांत रहने में ही इंसान की भलाई होती है इसलिए आज आप जो भी करें सोच समझ कर ही करें। आपको खुशी होगी जब आप देखेंगे कि आपके शांत रहने से किस तरह बातें सुलझ जाएंगी।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि वाले लोगों की अपने दोस्तों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। मजे करने के लिए आप दोनो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं अथवा खरीददारी भी कर सकते हैं।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले लोग आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी इसलिए बिना किसी हिचकिचाहट के आज आपको लोगों से मिलना-जुलना चाहिए।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोग आज बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। अच्छे से तैयार हो कर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं और खूब मजा करें। आपका काम ठीक-ठाक चल रहा है। आपके रिश्ते भी सुधर रहे हैं।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले लोगों को इस समय परिवारवालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने परिजनों व मित्रों से पूछें कि वो आज कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा आप भविष्य में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.