घर में छिपकली दिखने या शरीर के किस हिस्से में गिरे तो क्या फल मिलते हैं
छिपकली एक सामान्य जीव है जो हर घर में आसानी से देखने को मिल जाती है। आमतौर पर लोग छिपकली को देखकर डर जाते हैं, जो कि छिपकली बहुत ही शुभ फल देने वाली होती है। भारत के कुछ मंदिरों में तो छिपकली की पूजा भी की जाती है। ऐसा माना जाता है कि छिपकली के दर्शन से साक्षात् भगवान के दर्शन हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि छिपकली से मिलने वाले संकेतों के बारे में।
अगर किसी व्यक्ति के ऊपर छिपकली गिरती है तो यह ध्यान जरूर देना चाहिए कि वह किस दिशा की ओर गिरी है और शरीर के किस भाग पर गिरी है। इससे यह पता चल जाता है कि छिपकली का गिरना शुभ है या अशुभ।
छिपकली किसी पुरुष के दाएं हाथ की तरफ गिर जाए तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। अगर छिपकली बाएं हाथ की तरफ गिरे तो यह बहुत ही अशुभ होता है।
अगर भोजन करते समय छिपकली दिखाई दे तो यह शुभ समाचार मिलने का संकेत देता है। जब दो छिपकली आपस लड़ती हुयी दिखाई दे तो आपको उसी दिन सावधान हो जाना चाहिए
क्योंकि इस दिन आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है। किसी पुरुष के सिर पर छिपकली गिर जाती है तो उसे मान सम्मान मिलने की संभावना होती है।