centered image />

क्या आपके सपने में आते हैं यह भगवान- जानिए इसका क्या मतलब होता है

0 1,218
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मित्रों सोते समय हर व्यक्ति सपने देखता है और उठने पर इनमें से बहुत से सपने उसे याद रहते है और बहुतों को वे भूल जाते है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मनुष्य जो भी काम दिन भर करता है उसे उसी के संबंध में सपने दिखाई देते है। जो भी अच्छे या बुरे सपने उसे दिखाई देते है वो उनका अर्थ जानने का जरूर प्रयास करता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि कब आप अपने सपनो में इन तीन भगवानों को अपने सपने में देखते है तो इसका क्या अर्थ होता है।

माँ दुर्गा

ऐसी मान्यता है कि यदि आप अपने सपने में साक्षात आदि शक्ति स्वरूप दुर्गा माँ को देखते है तो समझ ले कि आपका भाग्य बदलने वाला है। हर ओर से आपको शुभ समाचार मिलने लगते है। उस व्यक्ति के जीवन की सारी कठिनाइयां दूर हो जाती है।

भगवान भोलेनाथ

अगर आप अपने सपने में भगवान शिव को देखते है तो यह बहुत ही सौभाग्य की बात है। सपने में भोलेनाथ को देखने का अर्थ है कि आपकी सारी मनोकामना पूरी होने वाली है। इसलिए जब भी ऐसा हो तो सुबह स्नान करके भगवान शिव के मंदिर में जाकर उनका धन्यवाद करना न भूलें।

भगवान श्रीकृष्ण

जब भी आप अपने सपनों में आप विष्णु अवतारी भगवान श्रीकृष्ण को देखते है तो इसका अर्थ होता है कि श्रीकृष्ण आपके सभी कष्टों का निवारण कर देंगे। और यदि आप अविवाहित है और विवाह की इच्छा रखते है तो जल्द आपको सुयोग्य वर मिलता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.