centered image />

जब कश्मीरियों ने धोनी के सामने लगाए बूम बूम अफरीदी के नारे तो क्या क्या हुआ हंगामा

3,393
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारतीय टीम के कूल कैप्टन रहे महेन्द्र सिंह धोनी आजकल क्रिकेट की हलचल से दूर भारत माता की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने क्रिकेट से दो माह का अवकाश लेकर भारतीय सेना की पारा में अपने आनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल पद की सेवा कर रहे हैं। वह आजकल कश्मीर में तैनात हैं जहां वह गश्त कर रहे हैं। क्रिकट्रेकर की रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार द्वारा धारा 370 को समाप्त कर जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया है। इससे कश्मीरियों में आक्रोश है।

What happened when Kashmiris chanted Boom Boom Afridi in front of Dhoni

पाकिस्तानी चैनल एआरवाई द्वारा डाली गई वीडियो के अनुसार ऐसे में जब बारामूला में महेन्द्र सिंह धोनी सेना की वर्दी में गश्त करने पहुंचे तो वहां पर कश्मीरियों ने उनका स्वागत नहीं किया। इस तरह से यह पता चलता है कि कश्मीर की वादियों में महेन्द्र सिंह धोनी का कोई फैन नहीं है। यही नहीं जब वह गश्त कर रहे थे तो कश्मीरियों ने बूम बूम अफरीदी के नारे लगाकर माहौल को थोड़ा गर्म करने की कोशिश की लेकिन अपने स्वभाव की तरह महेन्द्र सिंह धोनी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।

What happened when Kashmiris chanted Boom Boom Afridi in front of Dhoni

कश्मीरियों ने पाकिस्तान के साथ ही पाकिस्तानी खिलाड़ी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। हालांकि देश-विदेश के क्रिकेटर धोनी के देश की सेवा करने के फैसले का स्वागत एवं समर्थन कर रहे हैं। कश्मीरियों द्वारा महेन्द्र सिंह धोनी के प्रति धोनी से नाराजगी नहीं बल्कि भारत सरकार के फैसले के प्रति आक्रोश है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.