centered image />

नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा क्या दिया, पार्टियों ने भरनी शुरू कर दी सिद्धू की झोली

0 2,018
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पंजाब:- लोकसभा चुनाव-2019 में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद लगातार पार्टी के नेता एक-एक करके इस्तीफा दे रहे हैं। खुद राहुल गांधी ने भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच तनाव का माहौल था।

जिसके चलते अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री पद से जैसे ही कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दिया, उन्हें बड़े-बड़े ऑफर आने लगे। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए सिद्धू को पहले ही ऑफर मिल चुका है। लेकिन अब एक और पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर दमदार ऐलान कर दिया है।

सिमरजीत सिंह बैंस
सिमरजीत सिंह बैंस

जानिए कौन है वो पार्टी

सिद्धू ने जैसे ही इस्तीफा दिया वैसे ही उनके लिए कई बड़ी पार्टियों से ऑफर आने लगे। अब लोक इंसाफ पार्टी ने भी सिद्धू को अपने खेमे में आने का न्योता दिया है। साथ ही इस पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस ने सिद्धू के लिए एक दमदार ऐलान भी कर दिया। उन्होंने कहा कि,”सिद्धू साहब आ जाओ। 2022 में मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करके चुनाव लड़ेंगे और सूबे के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। हमारी पार्टी में सच्चे और ईमानदार लोगों की कद्र है। मिलकर सूबे को बचाएंगें।”

सिद्धू की तारीफ करते हुए लोकपा अध्यक्ष ने आगे कहा, “राजनीति में वह केवल जनता की सेवा करने के लिए आये हैं। अगर उन्हें सच में मंत्री पद का लालच होता तो वह सब कुछ सहते रहते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।”

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.