centered image />

एक्सरसाइज के बिना भी कम हो सकता है वजन, महिलाएं जरूर जानिए 

0 662
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मोटापा किसी भी व्यक्ति को रास नहीं आता। खासकर, महिलाओं को मोटापा तो बिल्कुल भी पसंद नहीं होता, क्योंकि मोटापे से उन्हें उनकी खूबसूरती और फिगर दोनों को खोने का डर लगा रहता है। यही कारण है कि महिलाएं वेट कम करने के लिए जिम में जाकर घंटों पसीना बहाती हैं। लेकिन पांच महीने से देश में लॉकडाउन की वजह से कई जिम बंद हैं, जिसके कारण महिलाएं घर से नहीं निकल पाती हैं। घर में रहकर महिलाओं का वजन भी काफी बढ़ गया है। महिलाओं को घरेलू काम के चलते उन्हें एक्सरसाइज का समय भी नहीं मिल पाता। ऐसे में हम यहां कुछ अचूक तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपना कर महिलाएं बिना एक्सरसाइज के कुछ ही महीने में अपना वजन घटा सकती हैं।

ब्रिस्क वॉक :

वॉक करने से अच्‍छी एक्‍सरसाइज कोई नहीं हो सकती। वॉक करने से पूरी बॉडी की एक्सरसाइज हो जाती है। इसलिए जितनी हो सके वॉक करना चाहिए। वॉक करने के लिए आप एक समय को बांध लें। इसे करने से आपके शरीर में ऊर्जा आएगी। कुछ दिनों के बाद ही आपको महसूस होगा कि आपकी हेल्‍थ में बड़ा सुधार हुआ है। इस काम के लिए आपको बहुत संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

स्किपिंग करें :

बचपन में ही हम इस एक्टिविटी को करते हैं। आज खुद को फिट रखने के लिए इस एक्टिविटी को अपने रुटीन में शामिल कर लीजिये। रोजाना सिर्फ 10 मिनट स्‍किपिंग करके आप अपना वजन तेजी से कम कर सकती हैं। यह फुल-बॉडी वर्कआउट आपकी हड्डियों और मसल्‍स को हेल्‍दी रखने में मदद करता है। इसे आप किसी भी उम्र में कर सकती हैं।

डांस करें :

डांस करना लोगों की बेहद पसंद होता है। यह एक ऐसा शौक है, जिसके साथ आप खुद को फिट भी रख सकते हैं और नया टैलेंट भी सीख सकते हैं। साथ ही रोजाना कुछ देर डांस करने से आप अपना वजन कम कर सकती हैं। अगर आपको अकेले डांस करना पसंद नहीं है, तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ डांस कर सकती हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.