centered image />

साप्ताहिक प्रेम राशिफल 8 से 14 फरवरी 2021: जानिये कैसा रहेगा आपका प्रेम संबंध

0 420
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जानिये कैसा रहेगा आपका प्रेम संबंध इस सप्ताह

मेष

प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि यदि आप किसी सहकर्मी से प्रेम करते हैं तो आपके लिए समय बेहतर है। संवाद बनाए रखें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा और वह आपके लिए समर्पित होगा।

वृष

प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आप दोनों मिलकर कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। ऐसा भी संभव है कि आप अपने परिवार से अपने प्रियतम की भेंट कराएं। जो लोग विवाहित हैं उन्हें जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह जीवनसाथी आप पर हावी रहने का प्रयास कर सकता है।

मिथुन

प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में रोमांस की वृद्धि होगी। प्यार में छोटी मोटी तकरार को छोड़कर सब कुछ अच्छा रहेगा। इस सप्ताह शादीशुदा जातकों को धैर्य से काम लेना होगा। क्योंकि रिश्तों में कुछ तनातनी हो सकती है। जीवनसाथी को कोई लाभ मिलने की संभावना है। अगर बच्चे के जन्म से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो यह समय बेहतर रहेगा।

कर्क

प्रेम संबंधों के लिए इस सप्ताह के सामान्य रहने का अनुमान है। आप अपने प्रेमी पर हावी रहने का प्रयास कर सकते हैं। जिसका परिणाम संबंधों में तनाव हो सकता है अतः ऐसा करने से बचें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी से अनबन होने की संभावना है। इसलिए उनका ध्यान रखें और प्यार भरी बातों से उन्हें खुश रखने का प्रयास करें।

सिंह

प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस दौरान किसी नये रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाये रखने के लिए समझदारी से काम लें और एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाये रखें। विवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल नज़र आ रहा है।

कन्या

प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने की संभावना है। इस दौरान आपको प्यार, रोमांस और अपनेपन का एहसास होगा। प्रियतम के साथ कहीं घूमने फिरने खाने पीने का प्रोग्राम बनेगा। जो लोग विवाहित हैं उनके लिए भी समय अच्छा रहेगा। क्योंकि इस अवधि में एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा।

तुला

प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह ठीक ठाक रहने के संकेत कर रहा है। आप एक अच्छे इंसान हैं इस बात को आपका प्रियतम अच्छी तरह से समझेगा। जो लोग विवाहित हैं उनको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कोशिश करें कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाज़ी न हो।

वृश्चिक

प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह के सामान्य रहने की संभावना है। आप अपने प्रियतम के साथ निजी पलों का आनंद लेंगे। रिश्ते में भी मजबूती आएगी। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के माध्यम से आपको आगे बढ़ने का रास्ता प्राप्त होगा।

धनु

प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। एक ओर जहां आप अपने प्रेम संबंधों को वैवाहिक रिश्ते में बदलने पर ध्यान देंगे वहीं दूसरी ओर साथी से तकरार होने की भी संभावना रहेगी। जो लोग विवाहित हैं उनके जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। साथ ही कुछ अन्य चुनौतियां भी देखी जा सकती है। लेकिन आपकी सूझबूझ आपको हर चुनौती का सामना करने में मदद करेगी और सप्ताहांत तक रिश्ते में प्यार लौट आएगा।

मकर

प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह थोड़ा नाजुक है। प्रियतम से तकरार की संभावना है इसलिए बहुत सोच समझकर काम करें हालांकि उनकी ओर से आपको पूरा प्यार मिलेगा। आप दोस्तों के साथ भी समय बिताएंगे। वहीं जो लोग विवाहित हैं उन्हें अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देना चाहिए।

कुम्भ

प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं है। आपका प्रियतम किसी कारणवश कुछ समय के लिए आपसे दूर जा सकता है। लेकिन साथी से प्रेम बना रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा।

मीन

प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। आप अपने मित्रों को प्रियतम से मिलवा सकते हैं अथवा साथ में कहीं घूमने फिरने प्लान या फिर पार्टी आदि कर सकते हैं। विवाहित जातक अपने दांपत्य जीवन का सुख उठाएंगे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.