centered image />

साप्ताहिक राशिफल: 26 अप्रैल से 2 मई 2021 जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

0 374
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष राशि

मेष राशि के जातक इस सप्ताह व्यावसायिक और पारिवारिक जीवन के बीच तालमेल बिठाने में काफी व्यस्त रहेंगे और उन्हें काफी परिश्रम करना होगा। जहां कार्यस्थल पर उनके काम की सराहना होगी वहीं अत्यधिक जिम्मेदारियों के कारण होने अधिक समय देना होगा इस कारण पारिवारिक जिम्मेदारियों से कुछ समय तक मुंह मोड़ सकते हैं जिसका प्रभाव पारिवारिक संबंधों पर पड़ सकता है।

वृषभ राशि

आप किसी कलात्मक अभिरुचि में अधिक ध्यान देंगे। सप्ताह के मध्य में कुछ खर्चे हो सकते हैं और किसी बात को लेकर महिलाओं से वाद विवाद हो सकता है। सप्ताह के अंत में स्थितियां काफी बेहतर रहेगी और आप प्रसन्न चित्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां बदलने का समय आ रहा है और आपने पल जो मेहनत की है उसका फल आपको अब मिलने वाला है। व्यवसायिक साझेदारी में अच्छा लाभ होगा।

मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। अष्टम भाव में केतु और मंगल की स्थिति कुछ हद तक शारीरिक कष्ट दे सकती है। लेकिन यही स्थिति अचानक से धन लाभ की स्थिति भी उत्पन्न कर सकती है। आप संतान के प्रति काफी सजग रहेंगे और उनसे खूब बातें करेंगे जिससे वह प्रसन्नता महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन कुछ भटक सकता है इसलिए उन्हें एकाग्रता को पाने का प्रयास करना होगा। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार वाद विवाद में आपको विजय मिलेगी और आप अपना पुराना कर्ज चुका पाने में सफल होंगे।

कर्क राशि

लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से बना कर रखें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है जिससे आप मानसिक रूप से व्याकुल रह सकते हैं। संतान में आक्रोश की भावना उत्पन्न हो सकती इसलिए उन्हें प्यार से समझाएं। विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा का पूरा समावेश अपनी पढ़ाई के ऊपर करना चाहिए जिससे कि वे अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखें सके और अच्छा परिणाम प्राप्त करें।

सिंह राशि

संतान के लिए समय थोड़ा सा परेशानी भरा है लेकिन इस सब के बावजूद भी वह परिवार की खुशी में खुशी ढूंढ लेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और उनकी पढ़ाई में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों के लिए समय अच्छा है। खर्चों में अधिक वृद्धि होने की संभावना दिखाई देती है और आमदनी थोड़ी कम रहेगी लिहाजा धन संबंधी कार्यों में ध्यान दें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं जिससे किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

कन्या राशि

परिवार में ख़ुशियाँ आएँगी और त्योहारी सीजन में उत्सव का सा माहौल रहेगा जिससे घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छे अनुभव होंगे लेकिन व्यस्तता अधिक रहेगी। आप इस सप्ताह कोई नया वाहन, नए कपड़े अथवा गहने खरीदने का भरपूर प्लान बनाएँगे। संतान के लिए समय काफी अच्छा रहेगा और उन्हें हर काम में तरक्की मिलेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी और भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। छुट्टी के इस त्योहारी सीजन में पढ़ाई के लिए भी समय अवश्य निकालें। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को उनके मेहनत का फल मिलेगा।

तुला राशि

पारिवारिक जीवन में भी तनाव की स्थिति रह सकती है और माता पिता का स्वास्थ्य भी आपको चिंतित कर सकता है। संतान के लिए समय काफी अच्छा रहेगा और वह अपने क्षेत्र में में उपलब्धि प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और उनकी मेहनत रंग लाएगी।आपके कुटुंब में कोई फंक्शन या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है तथा लोगों के बीच संवाद सुधरेंगे और रिश्तो में गर्माहट लौटेगी इस सप्ताह आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे जिससे आप राहत की सांस लेंगे।

वृश्चिक राशि

अपने भाई-बहनों को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं लेकिन अपने बल और साहस के दम पर आप अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहेंगे और उन पर भी जा पाएंगे। खर्चे अत्यधिक रहने वाले हैं इसलिए पैसे को सोच समझकर ही खर्च करें। वरिष्ठ अधिकारियों और बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और वह आपके जीवन को आगे बढ़ाने में सहयोग देंगे। माता को स्वास्थ्य संबंधित कष्ट हो सकते हैं।

धनु राशि

खर्चे अधिक होंगे इसलिए आपको सोच समझकर ही चलना चाहिए। लेकिन प्रसन्नता की बात यह है कि आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की पूरी संभावना बनती है। कार्य क्षेत्र के काम से आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है अथवा विदेशी लोगों से संपर्क करने के अवसर प्राप्त होंगे। आप में से कुछ लोगों का स्थानांतरण किसी दूरस्थ स्थान पर हो सकता है।पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आप चैन की सांस लेंगे। संतान के लिए समय काफी बेहतर रहेगा और उन्हें कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।

मकर राशि

स्वास्थ्य का ध्यान रखना पहले की भांति एक चुनौती होगा इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें और नियमित दिनचर्या का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार के रोग से छुटकारा पाया जा सके। सरकारी क्षेत्रों से लाभ हो सकता है तथा बड़े भाई बहनों और वरिष्ठ अधिकारियों को आपको सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है। वहां सावधानीपूर्वक चलाएँ और कानून के विरुद्ध जाकर कोई कार्य न करें।

कुंभ राशि

विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों की मुराद पूरी हो सकती है और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा समय रहने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और इस दौरान आप उत्तम सुखों का भोग करेंगे। संतान के लिए समय मिला जुला रहेगा उनके क्रियाकलापों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं और इसका मुख्य कारण उनका अपना अलग से हो सकता है। विद्यार्थियों को भी जमकर मेहनत करने की सलाह दी जाती है। कानून और राजनीति के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अच्छा रह सकता है।

मीन राशि

आपके ज्ञान को सराहा जाएगा और आपके मान तथा सम्मान में वृद्धि होगी।उच्च शिक्षा हेतु आपको किसी बड़े विश्वविद्यालय में दाख़िला मिल सकता है। विदेशी संपर्क को से आमदनी में वृद्धि होगी तथा कार्यक्षेत्र में मेहनत का सिलसिला जारी रहेगा। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें तथा सहकर्मियों पर अधिक विश्वास ना करें।पारिवारिक जीवन काफी खुशनुमा रहेगा लेकिन काम में व्यस्तता के चलते आप परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। संतान के लिए समय थोड़ा सा परेशानी भरा हो सकता है इसलिए उनका ध्यान रखें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.