centered image />

मुंगेर से लाये हथियारों का दिल्ली में इस्तेमाल, दो बदमाश गिरफ्तार

0 189
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली, 01 दिसंबर मुंगेर से हथियार खरीदकर बेगमपुर इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए दो शातिर बदमाशों को रोहिणी जिला की नॉरकोटिक्स शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान माया उर्फ अखिल और मोहित उर्फ रोहित के रूप में हुई है। दोनों माया उर्फ अखिल सोनीपत हरियाणा जबकि मोहित रोहिणी इलाके का रहने वाला है। आरोपितों के कब्जे से दो पिस्टल एक मैगजीन और तीन कारतूस जब्त किये हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पिछले कुछ समय से अवैध हथियारों से रोहिणी और उसके आसपास के इलाके में कई वारदातें सामने आई थी। जिसको लेकर पुलिस बदमाशों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही थी। नॉरकोटिक्स शाखा भी वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश कर रही थी। जिनको जांच के बीच पता चला कि दो आरोपित अवैध हथियारों के साथ बेगमपुर इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश करेगें।

एएसआई उमेश पाल एएसआई निरंजन हेड कांस्टेबल पवन,विजय कांस्टेबल सचिन को आरोपियों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। बीते मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गोल चक्कर, ब्रेडशॉ दहिया मार्ग सेक्टर 23 रोहिणी के पास घेराबंदी की। दोनों आरोपितों को मौके पर ही दबोच लिया। जिनके पास से अवैध हथियार जब्त किये। दोनों कुछ समय पहले सुल्तानपुरी गोलीकांड में भी शामिल थे।

लगातार पूछताछ में पता चला कि उक्त माया उर्फ अखिल को इससे पहले वर्ष 2018 में सोनीपत में गिरफ्तार किया गया था और वह जेल में ही रही। जिसके बारे में सोनीपत पुलिस को जानकारी दी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.