centered image />

बस, रेल या प्लेन के सफर में उल्टी आ जाती है? यह तरीके देंगे आपको राहत

0 572
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सफर के दौरान उल्टी की समस्या से बचने के उपाय

सफर में उल्टी होने के अनेक कारण हो सकते हैं जैसे- पेट खराब होना, पेट में कब्ज या गैस की समस्या, आवश्यकता से अधिक भोजन करना, मादक पदार्थों का सेवन, प्रेगनेंसी आदि। सफर के समय यदि आपको इनमें से कोई भी परेशानी हो तो आपको उल्टी की समस्या होने की संभावना रहती है। अतः इससे बचने के लिए निम्न उपाय अपनाने से लाभ अवश्य होगा।

• सफर में जाते समय ग्लूकोज़ का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती, जिससे उल्टी नहीं होती और पेट की समस्या का भी समाधान होता है।

• इसके अतिरिक्त गर्मी के मौसम में सफर के दौरान फलों के ठंडे जूस का या रसदार फलों का सेवन भी लाभदायक सिद्ध होता है। यह पेट में गर्मी नहीं होने देता, जिससे यात्रा के समय उल्टी नहीं होती।

• सफर में जाने से पहले अदरक या बर्फ मुँह में रखें। अथवा आप अदरक की चाय पीकर घर से निकलें, इससे आपको उल्टी नहीं होगी।

Vomiting on the bus, train or plane journey These methods will give you relief

• यात्रा के दौरान उल्टियाँ हो तो काले नमक में सिरका मिलाकर चाट लें, यह आपके लिए फायदेमंद होगा।

• पुदीने की पत्तियों या पुदीने की पत्तियों से निर्मित चाय का सेवन करने से भी सफर में उल्टी होने की समस्या का भी निदान हो जाता है।

• प्याज के रस में काली मिर्च मिलाकर पीने या उबले हुए चाँवल के पानी को ठंडा कर पीने से भी सफर में उल्टियाँ नहीं होती।

• सफर में जाते समय निम्बू पर काला नमक लगाकर इसे चाटें जिससे उल्टी नहीं होगी। इसके अतिरिक्त आप पानी में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं, यह उल्टी रोकने में लाभदायक होगा।

• सफर के दौरान उल्टी की समस्या होने पर मुँह में इलायची रख लें। इससे पेट की बीमारी से भी आराम मिलेगा और उल्टी की समस्या में भी काफी हद तक आराम होगा।

Vomiting on the bus, train or plane journey These methods will give you relief

अतः उपरोक्त वर्णित उपाय अपनाकर आप अपने सफर को आरामदायक एवं सुखदाई बना सकते हैं। साथ ही साथ उल्टी नहीं होने के कारण आपका स्वास्थय भी अच्छा रहेगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.