centered image />

Vodafone Idea Recharge Offer: क्या आप Vodafone Idea के इस प्लान के बारे में जानते हैं?, पाएं 150GB डेटा फ्री, जानिए अन्य फायदे

0 234
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Vodafone Idea Recharge Offer:: रिलायंस जियो और एयरटेल भारत की दो लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनियां हैं। ये कंपनियां यूजर्स को अलग-अलग तरह के प्लान ऑफर करती हैं। ऐसे में Vodafone-Idea (V-I) लगातार इन कंपनियों को टक्कर दे रही है। आज हम आपको Vodafone-Idea के इस प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। Vodafone Idea Recharge Offer के कई प्लान रिलायंस जियो से काफी बेहतर हैं, खासकर डेटा के मामले में।

अगर आप बहुत ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं तो Vodafone-Idea के कई प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। अभी ऑफर में कंपनी सस्ते पोस्टपेड प्लान वाले यूजर्स को 150GB अतिरिक्त डेटा दे रही है।

Jio यूजर्स के लिए ऐसा कोई ऑफर नहीं है। हालांकि ओटीटी बेनिफिट्स के मामले में जियो वोडाफोन-आइडिया से आगे है। हम आपको इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।

Vodafone-Idea का 399 पोस्टपेड प्लान

Vodafone-Idea के 399 रुपये के पोस्टपेड प्लान में आपको 40GB डेटा मिलेगा। लेकिन, अब ऑफर चालू है। ऐसे में अगर आप इस प्लान को सब्सक्राइब करते हैं तो आपको अतिरिक्त 150GB डेटा फ्री मिलेगा। इस संबंध में कंपनी की वेबसाइट पर लिखा है कि डेटा ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन के बाद ही उपलब्ध कराया जाएगा।

इसमें आपको ये डेटा बेनिफिट्स कंपनी की वेबसाइट या ऐप के जरिए सब्सक्राइब करने के बाद ही मिल सकते हैं। इस प्लान में 200GB तक का रोलओवर डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल्स के साथ हर महीने 100SMS की सुविधा दी जाती है। इस प्लान के साथ आपको वी मूवी और टीवी ऐप के साथ Zee5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

जियो का 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान

यह कंपनी का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान है। यह आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 75GB डेटा देता है। डेटा खत्म होने के बाद आपको 10 रुपये प्रति 1GB खर्च करने होंगे। यह 200GB रोलओवर डेटा भी प्रदान करता है। इसके अलावा रोजाना 100SMS, अनलिमिटेड कॉल और Netflix, Amazon Prime Video, Disney Hotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.