centered image />

शुक्र का मकर राशि में प्रवेश, 6 राशियों को देगा आर्थिक लाभ

0 858
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

वृष राशि :- इस राशि वालों को मकर का शुक्र शारीरिक परिश्रम के बल पर इनके भाग्य की विशेष उन्नति करेगा। घर में मांगलिक तथा धार्मिक उत्सव का माहौल बनेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि :- इस राशि के लोगों को धन वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करना पड़ेगा। विद्या के मामले में कठिनाई का सामना करके सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि :- इनको संतान के द्वारा विशेष लाभ प्राप्त होता हैं। पढ़ाई में इस अवधि में अच्छा मन लगता है। धन, भाग्य तथा धर्म की वृद्धि होती हैं।

तुला राशि :- इस राशि वालों को वैभव विलास की सामग्री, मोटरसाइकिल, कार आदि की प्राप्ति होती हैं।  घर परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। परिवार में किसी से विवाद होगा। मन में निराशा उत्पन्न होगी। मिथ्या आरोपों में घिर सकते है।

धनु राशि :- इस राशि के लोगों को कुछ कठिनाईयों के साथ धन की श्रेष्ठ शक्ति प्राप्त होती हैं। शरीर स्वस्थ रहेगा। शत्रुओं से धन लाभ उठाने तथा उस पर प्रभाव जमाने में व्यक्ति को सफलता मिलेगी।

मकर राशि :- इस राशि वालों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता हैं। सब प्रकार के सुख वैभव प्राप्त होते हैं। इस समयावधि में विवाह का प्रस्ताव आता है। संतान प्राप्ति का भी सुंदर योग बनता हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.