centered image />

वास्तु टिप्स : झाड़ू के इन टोटकों से आती है घर में समृद्धि

0 565
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में सुख चाहता है। अगर इंसान चाहे तो इसे हासिल करना इतना भी मुश्किल नहीं है। हम यहाँ आपको एक ऐसे टोटके के बारे में बताएँगे जो आप अपने घर में झाडु से ही कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपके घर की कलह खत्म होगी, बल्कि मां लक्ष्मी का भी वास होगा। झाड़ू का महत्व घर में बहुत ज्यादा होता है। चलिए जानते हैं क्या है टोटका।

सूर्यास्त होने के बाद घर या अन्य किसी भी स्थान पर कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि इससे लक्ष्मी रूठ जाती हैं। घर में दरिद्रता प्रवेश करती है।

अगर बात करें वास्तु शास्त्र की तो वास्तु शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति झाड़ू को एक ही नियत स्थान पर रखने की बजाय कहीं भी रख देते हैं, उनके घर में धन का आगमन प्रभावित होता है। इससे उन्हें जिंदगी भर आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

अगर सपनो की बात करें तो सपने में झाड़ू देखने का मतलब होता है, आपका आर्थिक नुकसान होने वाला है। इस बात का विशेष ज्ञान रखें की बहुत ज्यादा समय से उपयोग में नहीं आ रही पुरानी झाड़ू को घर में न रखें। जब भी नई झाड़ू उपयोग में लानी हो तो, शनिवार से उसका उपयोग शुरू करें।

हम जिस प्रकार धन को अपने घर में छुपाकर रखते हैं, उसी प्रकार झाड़ू को भी अपने घर में आने-जाने वाले लोगों की नजरों से दूर रखना चाहिए। इससे भी घर में लक्ष्मी का वस् होने लगता है।

जब भी आपके घर में पोछा लगाया जाता है तो पोंछा लगाने वाले पानी में पांच चम्मच सादा समुद्री नमक मिलाना चाहिए। इससे घर में मौजूद किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को कम किया जा सकता है।

आप इन टोटकों को भी आजमा सकते हैं जैसे मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किसी भी मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में तीन झाड़ुओं का गुप्त दान करें। झाड़ू दान करने में इन बातों का ध्यान रखें की मंदिर में झाडू दान करने के पहले शुभ मुहूर्त अवश्य देख लें। यदि उस दिन कोई शुभ योग, त्यौहार हो तो इस दान की महत्ता बढ़ जाती है और घर में स्थाई लक्ष्मी का वास होता है। जिस दिन भी यह काम करना हो, उसके एक दिन पहले ही आपको 3 झाड़ू खरीद लेनी चाहिए।

इन छोटे छोटे उपायों से आप अपने घर में सुख और शांति ला सकते हो। हमें पूरी उम्मीद है आपको पोस्ट पसंद आयी होगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.