centered image />

वास्तुशास्त्र: महिलाएं सोने से पहले ज़रूर करें ये 6 काम, कभी नहीं होगी धन की कमी

0 706
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

वास्तुशास्त्र: महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है | ऐसा माना जाता है कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता वहाँ माँ लक्ष्मी कभी निवास नहीं करतीं हैं | घर की स्त्रियों द्वारा किये गये छोटे छोटे कार्यों का प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है | आइये आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताते हैं, जिन्हें करने से परिवार में यश, धन और समृद्धि सदैव बनी रहेगी |

१: वास्तुशास्त्र के अनुसार शाम को अन्धेरा होने के बाद किसी के भी मांगने पर दूध अथवा दही का दान बिलकुल भी न करें | ऐसा करने से स्त्री की कुंडली का चन्द्रमा ग्रह प्रभावित होता है और पैसों की तंगी हो सकती है |

२: रात में भोजन के बाद कभी भी रसोई में जूठे बर्तन न छोड़ें | रसोईघर को पूरी तरह से साफ़ करके ही सोएं| इससे घर की समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है |

३: घर की महिलाओं को शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलना चाहिए | ऐसा करने से घर में कभी तनाव का माहौल नहीं बनता और परिवार सदा रोगमुक्त रहता है |

४: रात में सोते समय बालों को कभी भी खुला मत छोड़ें| ऐसा करने से माँ लक्ष्मी नाराज़ होती हैं |

५: सोने से पहले झाड़ू को घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में छिपा कर रख दें| इससे घर की समृद्धि सदा बनी रहेगी |

६: रात के समय रसोईघर में खाली बाल्टी कभी न रखें| खाली बाल्टी को रसोई में रखने से घर में तनाव का माहौल बनता है, इसीलिए उसको हमेशा भरा रखें |

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.