centered image />

बहुत जल्दी दूल्हा बन सकते हैं वरुण धवन, जाने कौन होंगी उनकी दुल्हनिया

701
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड में आजकल शादियों का क्रेज चल रहा है, जिसमें हर कोई आजकल शादी के बंधन में बंधने वाला है। चाहे बात करें प्रियंका चोपड़ा और निकस की, और अभी फिलहाल रणवीर और दीपिका की भी शादी हुई है। अब खबर आ रही है कि वरुण धवन बहुत जल्दी दूल्हा बनने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि वरुण धवन की दुल्हनिया आखिर कौन बन सकती है।

वरुण धवन हमेशा से ही एक चॉकलेटी हीरो की भूमिका बॉलीवुड में निभा रहे हैं, जिसमें उनका अफेयर कई अभिनेत्री के साथ जुड़ा हुआ है। फिर भी वरुण धवन मीडिया के सामने इन बातों को खुलकर नहीं बोलते। अब सुनाई में यह आ रहा है कि वरुण धवन अपनी दोस्त नताशा दलाल से बहुत जल्दी परिणय सूत्र में बंधने वाले है।
वरुण धवन और नताशा दलाल काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह माना जा रहा है कि इस साल के आखिरी महीने तक इन दोनों का विवाह हो सकता है, क्योंकि वरुण धवन ने एक शो में यह खुलासा किया है कि वह अपनी पुरानी दोस्त नताशा दलाल से जल्द ही शादी करने वाले हैं।
खबरों की मानें तो बहुत जल्दी साल के अंत तक यह दोनों शादी कर सकते हैं, अगर हम बात करें नताशा दलाल की तो वह पेशे से फैशन डिजाइनर है, और वह हमेशा धवन परिवार के साथ समय बिताते रहती हैं। वैसे भी धवन परिवार नताशा को बहू बनाने के लिए तैयार है, और सभी लोग उनकी जोड़ी को खास पसंद भी करते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.