centered image />

इन चीजों का इस्तेमाल घर पर ही आपके बालों को देगा प्राकर्तिक हेयर कलर

0 482
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आजकल बालों को कलर करना भी एक फैशन हो गया है। बालों में कलर करना आपको फैशनेबल तो बनाता है लेकिन इसके कई नुक्सान भी होते हैं। बाजार में मिलने वाले हेयर कलर्स न सिर्फ आपके बालों को रूखा और बेजान बनाते हैं बल्कि बालों की जड़ों को भी कमजोर करते हैं। तो इसलिए आज हम आपको घर पर ही नेचुरल बालों को कैसे कलर किया जा सकता है, ये बताने वाले हैं।

गाजर से मिलेगा नेचुरल हेयर कलर

अगर आप बालों में कलर करने के शौक़ीन हैं तो आपको बता दें कि गाजर से बालों को रेडिश कलर दिया जा सकता है। इसके लिए कुछ गाजरों का रस निकाल लें, अब इस रस से अपने बालों को धो लें। इस रस को तकरीबन एक घंटे तक लगे रहने दें, इसके बाद साफ पानी से बालों को धो लें। ऐसा 1 से 2 बार करने से बाल नेचुरल रेडिश कलर के हो जाएंगे।

कॉफ़ी देगी नेचुरल ब्राउन शेड

कॉफ़ी के इस्तेमाल से आप अपने बालों को नेचुरल ब्राउन शेड आसानी दे सकते हैं। इसके लिए मेंहदी में कॉफ़ी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। आप चाहें तो नींबू का रस मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को बालों में लगा लें, इसे 2 से 3 घंटे सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालो को पानी से धो लें। रिजल्ट आपके सामने है, अब आप देखेंगे कि आपके बाल ब्राउन शेड हो गए हैं।

गहरे रेड शेड के लिए चकुंदर

बालो में गहरे रेड शेड के लिए चकुंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा-सा गाजर का रस लें, इसमें एक ग्लास चकुंदर का रस मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह अपने बालो में लगाएं। 2 घंटे तक इसे लगा रहने दें। जब ये मिश्रण अच्छी तरह सूख जाए तो बालो को पानी से धो लें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.