दांतों की मजबूती के लिए प्रयोग करें ये अत्यंत लाभकारी घरेलू नुस्खे

दांतों का साफ और मजबूत रहना अत्यंत आवश्यक है। दांत साफ न रहने पर मुंह से दुर्गंध आने लगती है। दांतो में कीड़े पड़ जाते हैं। धीरे-धीरे मसुढ़े ढीले पड़ जाते हैं तथा इनसे खून भी बहने लगता हैं। बाद में दांत हिलने व गिरने लगते हैं।

घरेलू उपाय
- बबूल का दातून भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। ये दांत साफ करने के अतिरिक्त दातों को मजबूत भी करते हैं
- दांतों की सुरक्षा के लिए पान, तम्बाकू, खैनी, पान मसाला का प्रयोग, धूम्रपान और शराब से परहेज रखना प्रत्येक स्थिति में अनिवार्य है।
- धूम्रपान करने से अन्य घातक रोगों को प्रकोप होने के अलावा, होंठ व मसूढ़े काले पड़ जाते हैं। दांत साफ करने के लिए अलग-अलग के दंत मंजनों का उपयोग कर सकते हैं।
- आंवला दांत से काट-काटकर कर चबाकर खायें। इससे दांत मजबूत और साफ रहते हैं। सके अलावा दांतों में कीड़े लगे हुए रहते हैं तो वो भी समाप्त हो जाते हैं।
- अमरूद, नाशपाती स सेव जैसे कड़े फलों को भी दांत से काट कर चबाकर खाने से दांत मजबूत होते हैं।
- नींबू का रस प्रयोग करने के बाद इसके छिलके के भीतरी भाग को में थोड़ा सा बारीक नमक छिड़क कर दांत पर मले दांत सफेद व चमकने लगेगें।
- सरसों के शुद्ध तेल में छना हुआ नमक मिलाकर अंगुली से मसूढ़ों और दांतों पर मालिश करें। दांत सफेद व मजबूत बने रहेंगे। मसूड़े भी मजबूत हो जायेंगे।
- फिटकरी खूब बारीक छान लें। इसी पाउडर से नित्य मंजन करें। दांत साफ और मसूढ़ों का गेप खत्म हो जायेगा।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन 1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करेंअपनी मन पसंद ख़बरे मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now