इन नुस्खों से मच्छरों को करें घर से दूर, आज ही जानिए

0 672
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

गर्मी के मौसम में शाम होते ही मच्छर घर में आकर आपको परेशान करते हैं। वैसे तो लोग इन्हें भगाने के लिए काॅयल आदि का सहारा लेते हैं लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं होता। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ तरीकें बताते हैं जिनकी मदद से आप मच्छरों को अपने घर से दूर रख सकते हैं।

पुदीने की महक भले ही आपको पसंद आती हो लेकिन मच्छरों को इससे दिक्कत होती है। आप पुदीने के पत्तों से रस निकालकर इसे स्प्रे बोतल में भरकर घर में स्प्रे कर सकते हैं। इसके अलावा आप मिंट ऑयल को अपने शरीर पर लगा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए कपूर का इस्तेमाल करना भी एक अच्छा विचार है।

इसके लिए आप अपने दरवाजे और खिड़की को बंद करके कपूर को जलाएं और आधे घंटे तक ऐसे ही रहने दें। जब आप आधे घंटे बाद कमरे में जाएंगे तो एक भी मच्छर नहीं होगा।

लहसुन की महक से मच्छर घर में नहीं आते। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर पानी में डालकर उबाल लें। अब इस पानी को स्प्रे बोतल में डालकर कमरे में स्प्रे करें। यह उपाय मच्छरों को मारने में मदद करती है।
तुलसी की पत्तियां मच्छर के लार्वा को मारने में मदद करता है। मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए घर की एंट्री पर तुलसी का पौधा लगाएं। इसके साथ ही आप बेसिल ऑयल को स्प्रे कर सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.