centered image />

कपूर को कुछ इस तरह करें इस्तेमाल, घर में जल्द ही होगा धन का आगमन, वास्तु दोष को होगा दूर

0 636
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आइए जानते हैं कि अमीर बनने के उपाय कपूर के टोटके 

जिस तरह से कपूर का उपयोग घरों में पूजा पाठ के लिए होता है| ठीक उसी तरह कपूर का इस्तेमाल प्राचीन टोटकों के लिए भी किया जाता रहा है| कपूर का इस्तेमाल घर में पूजा के लिए होता है और ज्यादातर कपूर का इस्तेमाल आरती के समय किया जाता है| इससे भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं| कपूर से तन मन को शांति भी मिलती है| कपूर आपकी सेहत के लिए भी लाभदायक है| साथ ही साथ कपूर से आपके बिगड़े हुए काम, पैसों की कमी और वास्तु दोष को भी ठीक होता है |

तो आइए जानते हैं कैसे करें कपूर का उपयोग घर की समस्या को दूर करने के लिए| कपूर के उपाय बनाएंगे आपको मालामाल, जी हां दोस्तों आपने सही सुना धनवान बनने के लिए कीजिए कपूर का उपयोग| यदि आपके पास धन की कमी हो या धन की समस्या से जूझ रहे हो तो आप कपूर का इस्तेमाल करें| रात के समय चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं| इस उपाय को कुछ दिनों तक रोज करें| यह उपाय आपको धन से मालामाल कर देगा, पैसों की कमी कभी भी नहीं रहेगी|

दूसरा उपाय, किस्मत चमकाने के लिए कपूर का उपयोग| जब हजार कोशिशों के बाद भी काम नहीं बनते हैं तो ऐसे में कपूर आपकी किस्मत के ताले को खोल सकता है| शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज स्नान करें| यह टोटका आपकी बंद किस्मत को खोलता है और आपको बीमारियों भी से बचाता है|

तीसरा उपाय, दुर्घटना से बचाव के लिए कपूर का इस्तेमाल| दुर्घटना कभी भी हो सकती है ऐसे में बचाव बहुत ही जरूरी है| आप रात के समय कपूर को जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें| इस अचूक टोटके से इंसान किसी भी तरह की प्राकृतिक व अप्राकृतिक दुर्घटना से बच सकता है|

चौथा उपाय, वास्तु दोष दूर करने का टोटका कपूर के उपाय| आपके कई काम इसीलिए नहीं बनते हैं क्योंकि इसके पीछे वास्तु दोष होता है| वास्तु दोष को खत्म करने के लिए घर में कपूर की दो गोली रखें और और जब यह गल जाए तो फिर से दो गोली रख दें| ऐसा आप समय-समय पर करते रहें| इससे आपके घर का वास्तु दोष खत्म हो जाएगा|

तो इन उपाय को सच्ची श्रद्धा के साथ मन में विश्वास रखकर कीजिए| तो इस उपाय को एक बार जरुर करके देखें |

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.