centered image />

बालों में दही का ऐसे करें इस्तेमाल, बाल होंगे लंबे और खूबसूरत

0 298
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए हम काफी पैसे खर्च करते हैं। केमिकल युक्त उत्पाद और हेयर ट्रीटमेंट बालों को बाहर से खूबसूरत तो बना देते हैं, लेकिन कुछ समय बाद बाल खराब होने लगते हैं। ऐसे में बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है। अगर आप अपने बालों को लंबा, घना, मजबूत और चमकदार बनाना चाहती हैं तो दही का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। बालों में दही को हम कई तरह से लगा सकते हैं। दही में और चीजें मिलाकर हेयर मास्क बनाया जा सकता है। इस तरह आपके बाल प्राकृतिक रूप से खूबसूरत होंगे।

दही और शहद

दही में शहद मिलाकर लगाना बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें सेब का सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मास्क को 20 मिनट तक बालों पर लगाएं और फिर धो लें। इससे बाल चमकदार भी होंगे।

एलोवेरा और दही

एलोवेरा जेल को दही में मिलाकर बालों में लगाने से बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। इस पेस्ट में नारियल का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसे करीब 15-20 मिनट तक बालों में लगाकर रखें और फिर धो लें।

मेथी के साथ दही

मेथी बालों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। मेथी के दानों को भिगोकर पीस लें। फिर इसे दही में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें। बालों को मजबूती और चमक मिलेगी और खूबसूरत दिखेंगे।

फलों के साथ

फलों में मौजूद पोषक तत्व बालों के विकास में मदद करते हैं। बालों की ग्रोथ के लिए केला और एवोकाडो जैसे फलों को मिलाएं। इसमें 2-3 बूंद जैतून का तेल मिलाएं। फ्रूट मास्क तैयार है, इसे बालों में लगाएं।

करी पत्ते और नारियल का तेल

करी पत्ते को नारियल तेल और दही के साथ लगाने से लाभ होता है। करी पत्ते को पीसकर गर्म नारियल के तेल में मिला लें। इस पेस्ट में दही मिलाएं और इससे बालों में मसाज करें। इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर अपने बालों को धो लें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.