centered image />

दुनिया की अनोखी नदी! 5 रंगों में बहता है इस का पानी

0 880
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आपने तरह-तरह की झीलें देखी होंगी और सभी में कुछ न कुछ अंतर होता है जो उन्हें दूसरों से अलग पहचान देता है जैसे कुछ झीलों का पानी काफी खारा होता है तो कुछ का एकदम मीठा पानी होती है। दुनिया में कुछ झीलें ऐसी भी हैं जिनका पानी गर्म रहता है और वहां से धुआं निकलता रहता है।

हाल ही में हमने आपको एक ऐसी के बारे में बताया था जहां सन और मून एक साथ देख सकते है। वहीं अब आपके लिए एक और झील के बारे में रोचक जानकारी लेकर आए है। इस झील के बारे में जानकार आप एक बार जरूर हैरान हो जाएंगे। ये नदी देखने में बहुत ही खूबसूरत है। आपने आज तक ऐसी नदी नहीं देखी होगी। इसकी सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसका पानी 5 रंगों का है, इसी कारण ये नदी पर्यटकों के भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

आप भी जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर इस नदी का नाम क्या है और ये कहां पर है। इस अनोखी नदी के बारे में आइए जानते है।
ये अनोखी नदी भारत में नहीं बल्कि कोलंबिया में है और इसका नाम केनो क्रिस्टल नदी है। इस नदी का पानी पांच रंगों का है और इसी कारण ये प्रसिद्ध है।

वैसे तो पूरे साल इस नदी का पानी अन्य नदियों की तरह ही दिखता है लेकिन जुलाई से लेकर नवंबर तक इस नदी का पानी पांच रंगों में बदल जाता है।
यह नदी सेरेनिया दे ला मसेराना से होकर गुजरती है। पांच रंगों वाली इस नदी को रिवर ऑफ फाइव कलर्स के नाम से भी जाना जाता है।

आपको बता दें कि बारिश के मौसम में इस नदी में बहुत सारे रंग-बिरंगे पौधे उग जाते हैं और इन्हीं रंग-बिरंगे पौधों के कारण इस नदी के पानी का रंग बदल जाता है।
नदी का साफ पानी हरा, लाल, पीला, काला और नीला दिखाई देने लगता है।

अगर आप भी इस नदी की खूबसूरती को देखना चाहते हैं तो बारिश के मौसम में यहां जाएं। ये पांच रंगों वाली नदी आपके जीवन को भी रंगों से सराबोर कर देगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.