centered image />

एसिड हमले में दो महिला घायल

0 197
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

लखीमपुर (असम), 14 दिसम्बर लखीमपुर जिला के रंगाजान में एक व्यक्ति द्वारा किए गए एसिड हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि 10 साल पहले रेहेना बेगम की शादी रफीकुल इस्लाम से हुई

थी। शादी के बाद से रफीकुल दहेज के लिए अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़िता करते आ रहा था। तीन महीना पहले भी रफीकुल ने अपनी पत्नी की बुरी तरह से पीटाई की थी। जिसकी वजह से रेहेना हाथ टूट

गया।

घटना के बाद से ही रेहेना अपनी मां के घर में रह रही थी। बीती रात रेहेना अपने एक रिश्तेदार के घर पर गई हुई थी। इसी दौरान उसका पति घर में प्रवेश कर सोते समय एसिड से हमला कर दिया। जिसकी वजह से रेहेना बेगम और

नुरैदा बेगम घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए उत्तर लखीमपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाद में चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर चिकित्सा के लिए डिब्रूगढ़ असम चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भेज दिया है। घटना के बाद से ही आरोपित रफीकुल इस्लाम फरार है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर

फरार आरोपित की तलाश कर रही है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.