centered image />

श्री नगर में मंगलवार की रात रही सबसे सर्द

0 295
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जम्मू, 01 दिसम्बर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही हालांकि इस दौरान आसमान में आंशिक बादल भी छाए हैं। जम्मू संभाग में सुबह से बादलों के बीच से निकल रही धूप लोगों को ठंड से थोड़ी राहत प्रदान कर रही है। दूसरी ओर मंगलवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही जब यहां का तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार रात का आसमान साफ होने के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई क्योंकि शीत लहर और तेज हो गई। इसी बीच पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 जबकि गुलमर्ग में शून्य से नीचे 1.6 नीचे दर्ज किया गया।

द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12.8, लेह में शून्य से नीचे 11.9 और कारगिल में शून्य से नीचे 7.4 दर्ज किया गया। इसके अलावा जम्मू शहर और कटरा दोनों में न्यूनतम तापमान 8.8, बटोट में 3.6, बनिहाल में शून्य से नीचे 0.6 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 5 से 7 दिसंबर के बीच व्यापक बारिश व हिमपात होने की संभावना जताई है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.