centered image />

सिर्फ 10 दिनों में बालों को सिल्की, घना और खूबसूरत बनाने के जबरदस्त उपाय

0 532
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सुंदर घने लम्बे और सिल्की बालों की चाहत हर किसी को होती है आज हम जानेगें किस तरह से आप घरेलु नुस्खो को अपना कर अपने बालों को सुंदर घना और सिल्की बना सकते है |

  1. मेथी दाना का पेस्ट एक चम्मच लेकर इसमें दो चम्मच नारियल तेल मिला ले | दोनों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे बालों में लगाये | इसे हफ्ते में दो से तीन बार प्रयोग करे | इससे कुछ ही दिनों में आपके बाल लम्बे और घने हो जाएँगे |

  2. दही बालों के लिए बहुत फायदेमंद है | दो चम्मच दही लेकर इसमें दो चम्मच निम्बू का रस मिलाये | इस मिश्रण को बालों में कम से कम आधा घंटा लगा कर रखे इससे बाल सुंदर और घने हो जाएँगे |

  3. बालों की जड़ो में शहद लगा कर मसाज करे इससे बाल मजबूत होंगे और टूटेंगे नहीं | शहद के साथ सरसों का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं |

  4. आवले का रस बालों के लिए बड़ा फायदेमंद है | एक चम्मच आवले का रस लेकर इसमें दो चम्मच नारियल तेल मिला ले | इसे बालों की जड़ो में लगाये | इससे बाल मजबूत हो जाएँगे |

  5. ओलिव आयल की मसाज बालों के लिए बहुत फायदेमंद है | हफ्ते में दो से तीन बार बालों की इससे मसाज करे | इससे बाल मजबूत और घने हो जाएँगे |

  6. केला बालों के लिए बहुत फायदेमंद है दो चम्मच केले का गुदा लेकर इसमें दो चम्मच शहद मिला ले | दोनों को अच्छे से मिला कर इसे बालों में मास्क की तरह से लगाये | इससे कुछ ही हफ्तों में आपके बाल सुंदर और घने हो जाएँगे |

  7. प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद है | प्याज से रस से बालों का झड़ना रोका जा सकता है | इसके लिए हफ्ते में दो से तीन बार प्याज का रस बालों की जड़ो में लगाये |

  8. नारियल तेल और निम्बू का रस दोनों को मिलाकर इसे बालों पर लगाये | इससे कुछ ही हफ्तों में बाल लम्बे और घने हो जाएँगे |

  9. एलो वेरा जेल बालों को ताक़त देने के लिए बड़ा फायदेमंद है | एलो वेरा का जेल लेकर इसे बालों की जड़ो में लगाये | इससे खुश्की और रुसी की समस्या दूर हो जाएगी |

  10. संतरे का रस 4 चम्मच लेकर इसमें दो चम्मच सेब का गुदा पिसा हुआ मिला ले | इसे बालों पर लगाये | इसे बालों पर लगाने से पतले और दोमुहे बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा |

  11. सेब के सिरका लेकर इसमें एलो वेरा जेल मिला ले | इसे बालों में लगाने से बाल लम्बे और घने और चमकदार हो जाएँगे |

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.