centered image />

TRAVEL!! केरल का कोट्टायम जहाँ प्राकृतिक सुंदरता के अद्भुत नज़ारे आपका मन मोह लेंगे

0 913
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कोट्टायम भारत के केरल प्रांत का एक शहर है। केरल का कोट्टायम नगर अद्वितीय विशेषताओं को अपने में समेटे एक अनोखा पर्यटन स्थल है। यह शहर प्राकृतिक सुंदरता के अद्भुत नज़ारे पेश करता है। कोट्टायम केरल की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का सही रूप में चित्रण करता है। कोट्टायम के दर्शनीय स्थल-

कुमारकम पक्षी अभ्यारण्य

कोट्टायम से 12 किमी दूर पश्चिम में कुमारकोम गाँव में खूबसूरत पक्षी अभ्यारण्य है। वेम्बानद झील के किनारे बसा यह अभ्यारण्य पक्षीविज्ञानियों के लिए स्वर्ग है। इग्रेट, डारटरहेरोन्स, टील, वाटरफाउल, कुक्कु, जंगली बत्तख जैसे प्रवासी पक्षी यहाँ दिखाई पढ़ते है।

वेम्बानाड झील

कोट्टायम में नदियों और नहरों की विस्तृत श्रृंखला है। नदियाँ और नहरें मिलकर वेम्बानाड झील में विस्तार करती हैं। ओणम पर्व के मौके पर यहाँ नौकायन प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

पूंजर महल

03-Illickal-Kallu,-Poonjar,-Kottayam-keralatrips.co-(3)

यह महल अतीत के राजसी ठाठबाट और धन संपदा का जीता जागता प्रमाण है। महल के प्राचीन काल का उत्कृष्ट फर्नीचर विशेषकर एक लकड़ी से बनाई गई सुंदर पालकी को देखा जा सकता है। पत्थरों को काटकर बनाए गए दीप, नटराज की आकर्षक प्रतिमा, हथियारों की आकृतियों के अतिरिक्त अन्य प्राचीन वस्तुओं का संग्रह यहाँ रखा गया है।

थिरूनक्कर महादेव मंदिर

04-kottayam-thirunakkara-temple

कोट्टायम का यह शिव मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना है। मंदिर की दीवारों पर की गई चित्रकारी आकर्षण का केंद्र है। मंदिर का निजी कमरा महाकाव्यों में प्रस्तुत दृश्यों से सजाया गया है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.