centered image />

आज का राशिफल- 21 अप्रैल 2021 – क्या कहती है आपके किस्मत के सितारे

0 713
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष राशि : यह दिन आप के लिए लाभदायी है । व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन आज करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा।

वृष राशि : यह दिन किसी दोस्त के सपोर्ट से आपको टेंशन से मुक्ति मिलेगी। जल्दबाजी और लापरवाही से बचें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद लुटा सकेंगे। लेकिन किसी शख्स के जरिए आश्वासन मिल जाएगा।

मिथुन राशि : यह दिन आपके मन की मुराद पूरी होगी। काफी समय से अटका हुआ कोई अच्छा काम आपके लिए लाभदायक सन्देश ला सकता है। किसी दूर देश में रहने वाला मित्र आपके लिए आगे चलकर एक सहयोगी के रूप में सामने आएगा। अपनी मनोदशा पर ज्यादा चिंतित न हों अन्यथा आपको हृदय रोग बढ़ जाने की संभावना हो सकती है।

कर्क राशि : यह दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना अधिक है। भागीदारों से भी लाभ होगा। छोटा-सा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह राशि : यह दिन आपको अपने मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग कुछ इस प्रकार से मिलेगा कि आपके सभी रुके हुए काम अचानक ही पूरे हो जाएंगे। कारोबार या काम धंधे में आपकी पहुंच गहरी होगी। कुछ रुका हुआ धन भी आपके हाथ लग सकता है या फिर आने वाले समय में काम पूरा करने की शर्त पर अग्रिम धन राशि भी मिल सकती है।

कन्या राशि : हमेशा की तरह यह दिन भी आपके लिए दौड़भाग से भरा हुआ रहेगा लेकिन यह इस मायने में अच्छा है कि जिस व्यक्ति से आप पूरे सप्ताह नहीं मिल पाते हैं वही व्यक्ति आज आपको घर पर सरलता से मिल जाएगा। इस सुअवसर आप लाभ उठाने में पीछे नहीं रहते हैं। आप जहां तक हो सके अपने अच्छे समय का सदुपयोग करें और प्रयास जारी रखें।

तुला राशि : नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए यह दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा।

वृश्चिक राशि : निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। । स्थावर संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतिएगा। माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी।

धनु राशि : यह दिन ऑफिस के वर्तमान माहौल में आपके लिए मन लगाना कुछ मुश्किल हो सकता है। माहौल को जिंदादिल बनाने की आपकी कोशिश कामयाब हो सकती है बशर्ते आपके सहयोगी आपको सपोर्ट करें। आज आपको जो भी मिलेगा, वह सिर्फ आपकी मेहनत का ही नतीजा होगा। आपने जो भी सपने देखें हैं, वे पूरे होते नजर आएंगे।

मकर राशि : आपका दिन इम्तहान जैसा है। मेहनत से जो कुछ भी करेंगे, वह काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। रोमांटिक पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा और इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। बिजनेस में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। फ्रेंड से प्राब्लम आपको चिंतित करेगी।

कुंभ राशि : मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पुण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आपके मन को शांति प्रदान करेगी।

मीन राशि : सुबह से ही अपने काम को जल्दी निपटाने की कोशिश करें। नए प्रॉजेक्ट्स के बारे में भी कोई डिसकशन होगी। काम के सिलसिले व प्यार के मामले में आपको दौड़भाग करनी होगी। थकान से बचने के लिए म्यूजिक की शरण लें। मेहनत और लगन का अच्छा रिजल्ट आने के लिए कोई नया प्लान बनाना होगा। रोमांटिक लाइफ में जान आएगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.