centered image />

Today Weather Report: पहाड़ों पर बर्फबारी, पंजाब और दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

0 104
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Today Weather Report: देश के कई राज्यों में गिरते तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. ठंड का असर अब पंजाब में दिखना शुरू हो गया है। पंजाब के जिलों में पारा 6 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है. मासूम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसके अलावा दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी पारा गिर रहा है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। सुबह-शाम ठंड में और इजाफा हो सकता है। हालांकि, राज्य में कोहरा छाने की कोई संभावना नहीं है।

Today Weather Report:

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यूपी के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है. सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे का असर पश्चिमी यूपी में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि दोपहर में धूप निकल रही है। इसके अलावा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना, मंडी और सोलन में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। गाजियाबाद में अगले कुछ दिनों तक तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.