centered image />

खूबसूरत और हैंडसम दिखने के लिए रोज सुबह खाली पेट इन 5 चीजों का सेवन करें

0 861
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

खूबसूरत और हैंडसम: कोई भी इंसान जल्दी बुढ़ा नहीं होना चाहता है। इसलिए अपनी त्वचा को जवान रखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं? अक्सर देखा जाता है लोग जवान बने रहने के लिए महंगी से महंगी ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल करने लगते हैं। इन सब चीजों को लगाने से चेहरा थोड़ी देर के लिए बाहर से जवान तो बन सकता है लेकिन हमेशा के लिए नहीं। लंबे समय तक जवान बने रहना है, तो सुबह खाली पेट इन ५ चीजों का सेवन करें।

1. कच्चा अंडा:

कच्चा अंडा खूबसूरती बढ़ाने के साथ शरीर को ताकद भी देता है। कच्चे अंडे में झुर्रियों को मिटाने की शक्‍ती होती हैं। यह कमजोर मांसपेशियों को ताकद देता है। इसके कारण त्वचा पर चमक आने लगती है और लंबे समय तक त्वचा जवान रहती है।

2. अनार:

अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए फायदेमंद होता हैं। इसमें विटामिन ई भरपूर होता है, जो त्वचा को चमक प्रदान करता है और नई मांशपेशियों का विकास करने में मदद करता है। इसके अलावा त्वचा के दाग-धब्बे दूर करके निखार लाता है।

अगर आप खूबसूरत बनाना चाहते है, तो रोजाना खाली पेट अनार का जूस पी लीजिए।
इससे चेहरे पर आनेवाले पिम्पल्स और झुर्रियों से छुटकारा मिलेगा।

3. नारियल पानी:

सुबह के समय नारियल पानी पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। सुबह के समय नारियल पानी पीने से शरीर दिनभर स्फूर्तिवान रहता है। इसका असर त्वचा पर भी होता है। त्वचा को अच्छा पोषण मिलता है। चेहरे पर पाए जानेवाले घाव के निशान समाप्त हो जाते है। इससे चेहरा बिल्कुल साफ हो जाता है औऱ जवान दिखने लगता है।

4. शहद:

शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्व पाएं जाते हैं। शहद के यह गुण त्वचा को निखारने में मदद करते हैं।

रोजाना खाली पेट एक गिलास पानी के साथ दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से चेहरे पर निखार आएगा और त्वचा का रंग खुलने लगेगा।

5. एलोवेरा जूस:

सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से त्वचा पर चमक आती है। यह उपाय रोजाना करने से चेहरे पर निकलने वाले कील-मुंहासे और दाग धब्बे साफ हो जाएंगे।

चेहरे की चमक का पेट के स्वास्थ्य से गहरा संबंध होता है। एलोवेरा जूस पेट साफ करने में मदद करता है। जब पेट ठीक रहेगा तो आपकी त्वचा स्वस्थ्य रहेगी।

त्वचा की कांति सुधारने के लिए यह उपाय बहुत फायदेमंद है। इनमें से कोईभी एक उपाय रोजाना करने से कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा चमकदार होने लगेगी। ध्यान देनेवाली बात यह है, आयुर्वेदिक उपाय तुरंत असर नहीं दिखाते। इन्हें रोजाना समय के साथ करने से बहूत ज्यादा फायदे मिलते है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.