centered image />

इस गर्मी जरूर पिएं आम पन्ना, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

0 638
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जैसे की गर्मी का दिन आ चुका है और गर्मियों में आम को भूल जाएं यह हो ही नहीं सकता। आम फलों का राजा है। पके आम खाना लोगो को बहुत पसंद होता है और इसके अनेकों फायदे भी होते हैं। लेकिन सिर्फ पके ही नहीं कच्चे आम के भी गजब के फायदे हैं। आज के इस खबर में हम आपको कच्चे आम से बने आम पन्ना के पीने से होने वाले फायदों को बताने वाले है।

आम पन्ना पीने से लू से तो हमें बचाता ही है, साथ में इसके अन्य फायदे भी हैं

1) आम पन्ना के सेवन से एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है। कच्चा आम में उपस्थित अम्ल हमारे पाचन तंत्र में पित्त का स्राव को बढ़ाता है। जिससे कि भोजन अच्छी तरह से पच जाते हैं और जठरांत्र संबंधी रोग नहीं होते।

2) इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह उर्जा प्रदान करने और थकान इत्यादि को दूर करने में मदद करता हैं। गर्मियों के दिन में कड़कड़ाती धूप में जब हम बाहर निकलते हैं। तो हमारे शरीर से पसीने के रूप में सोडियम निकलकर बहुत सारे इलेक्ट्रोलाइट नष्ट हो जाते हैं। आम पन्ना में बहुत अधिक मात्रा में खनिज लवण होते हैं इसलिए गर्मियों के दिनों में प्रतिदिन एक गिलास इसका सेवन करने से इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहता है।

3) आम पन्ना गर्भवती महिला के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसमें फोलेट उपस्थित रहता है। जो कि गर्भ में पल रहे बच्चे की वृद्धि के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसके साथ-साथ यह गर्भ में पल रहे बच्चे को मानसिक रोगों और अन्य जन्म दोष के खतरे से बचाता है।

4) इससे खून संबंधी विकार से भी बचा जा सकता है। इस में उपस्थित विटामिन सी लोह का अवशोषण में सहायक होता है जिससे कि है हैजा, टीवी और पेचिश जैसी बीमारियां नहीं होती।

5) गर्मी के दिनों में पाचन संबंधी समस्याएं सबसे अधिक होने लगती है। ऐसे में यदि आप प्रतिदिन एक गिलास आम पन्ना का सेवन करते हैं, तो यह अपच, दस्त, बवासीर और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.