centered image />

शरीर की चर्बी को कम करके, तेज़ी से वजन घटाता है यह नुस्खा

0 879
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज हम आप को बताने जा रहे हैं की नींबू और अदरक से कैसे वजन कम कर सकते हैं, नींबू और अदरक यह दोनों तत्व ही वजन कम करने के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। आयुर्वेदिक के नजरिये से नींबू एक अच्छे औषधि के रूप में कार्य करता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। विटामिन सी से भरपूर नींबू में प्राकृतिक रूप से जल्दी वजन कम करने वाले तत्व मौजूद होते हैं। वहीं अदरक में प्राकृतिक गुण होने के साथ साथ यह गैस और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी लाभदायक होता है।

इसको वजन कम करने के उपाय के लिए सबसे ज्यादा अपनाया जाता है। यह हमारे मेटाबॉलिज्म को एक्टिवेट करने में मदद करता है। अगर आप सोच रहे हैं कि वजन कैसे कम करें तो आप नींबू और अदरक इन दोनों की मदद से आप बहुत ही आसानी से रातों रात अपने वजन को घटा सकते हैं। यह दोनों ही प्राकृतिक रुप से बहुत ही अच्छा नुसख़ा है जिन्हें आप वजन कम करने के लिए उपयोग में ले सकते हैं। अगर आपको इसके उपयोग की जानकारी नहीं है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए एक नींबू और एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट। नींबू और अदरक रक्त को साफ करने के लिए बहुत ही प्रभावी माना गया है। यह हमारे शरीर से तत्व और पदार्थों को बाहर निकालता है जो शरीर में अनावश्यक रुप से विषाक्त पदार्थों को छोड़ते हैं। यह दोनों ही शरीर के अंदर सफाई करके प्राकृतिक रूप से शरीर को ठीक करते हैं और रक्त के प्रवाहों को ठीक करके कोलोस्ट्रोल से लड़ते हैं।

इस पेय पदार्थ को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को उबाल लीजिए। अब इसमें अदरक का एक चम्मच पेस्ट बनाकर मिला दीजिए और इसे पांच मिनट तक ढककर रख दीजिए। पांच मिनट के बाद एक नींबू का रस निचोड़कर इसमें मिला दीजिए। इसमें नींबू का रस मिलाने के बाद इसको थोड़ा ठंडा कर लीजिए और जब यह हल्का गुनगुना हो जाए तो इसको आप पी लीजिए। दोस्तों याद रहे की आपको इस पेय पदार्थ को सुबह खाली पेट ही पीना है।

लेटेस्ट न्यूज़, अपडेट को पाने के लिए हमारी यह APP DOWNLOAD करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.