centered image />

पेट के दर्द को दो मिनट में सही कर देगा यह रामबाण तरीका

0 3,186
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पेट दर्द का इलाज: पेट दर्द आज के समय में आम बात हो गयी है। ये समस्या बहुत से लोगों को होती पर ये समस्या होने के कई कारण है। अधिकतर बीमारियों की वजह होती है। असंयमित खान-पान। गलत खानपान के कारण कभी-कभी पेट में दर्द होने लगता है। वैसे तो पेट दर्द के अलग-अलग कई कारण हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर पेट दर्द का एक मुख्य कारण अपच, मल सूखना, गैस बनना यानी वात प्रकोप होना और लगातार कब्ज बना रहना भी है।

this rambaan remedy will cure stomach pain in two minutes

ये सब समस्यायें बाहर का उल्टा सीधा खाना खानें से होती हैं। पेट दर्द को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय है, जिनका इस्तेमाल करके हम पेट के दर्द को दूर कर सकते है, साथ ही साथ पेट की क्रियाओं को भी ठीक करते है। लेकिन पेट दर्द की समस्या ज्यादा हो तो आपको तुरन्त ही अपने नजदीक डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि अच्छे जीवन के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना बहुत जरूरी है।

this rambaan remedy will cure stomach pain in two minutes

पेट दर्द मे हींग का प्रयोग लाभकारी होता है। 2 ग्राम हींग थोड़े पानी के साथ पीसकर पेस्ट बनाएं। नाभी पर और उसके आस-पास यह पेस्ट लगाए। या फिर जीरे को तवे पर सेकें और 2-3 ग्राम की मात्रा गर्म पानी के साथ दिन में 3 बार लें। इसे चबाकर खाने से भी लाभ होता है।

this rambaan remedy will cure stomach pain in two minutes

पुदिने और नींबू का रस एक-एक चम्मच लें। अब इसमें आधा चम्मच अदरक का रस और थोडा सा काला नमक मिलाकर उपयोग करें। दिन में 3 बार इस्तेमाल करें, पेट दर्द में आराम मिलेगा। या फिर अजवाइन को तवे पर सेक लें और काले नमक के साथ पीसकर पाउडर बनाएं। 2-3 ग्राम गर्म पानी के साथ दिन में 3 बार लेने से पेट का दर्द दूर होता है।

this rambaan remedy will cure stomach pain in two minutes

तो ये थे कुछ घरेलू उपाय या नुस्खे जिनका इस्तेमाल करके आप अपने पेट के दर्द को काफी हद तक सही कर सकते हैं। और ज्यादा दर्द होने पर अपने नजदीक डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.