centered image />

इसलिए नहीं छोड़ना चाहिए सुबह का नाश्ता, क्लिक करके जानें

0 560
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

इंसान दिन में 2 से 3 बार खाता है लेकिन, इसमें सबसे जरूरी सुबह का नाश्ता होता है। रात को किए हुए भोजन की एनर्जी शरीर दूसरी क्रियाओं में खर्च कर देता है और हमारे शरीर को सुबह फिर से एनेर्जी की जरूरत पड़ती है। अगर आप सुबह का नाश्ता अक्सर छोड़ देते हैं तो ऐसा करना आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आईए इस लेख में जानते हैं नाश्ता छोड़ने के क्या नुक्सान हो सकते हैं।

माइग्रेन का बढ़ जाता है खतरा

सुबह का नाश्ता छोड़ने से आपका ब्लड शुगर लेवल काफी गिर जाता है क्योंकि रात को सोते समय से सुबह उठने तक 7 से 8 घंटे आपने कुछ नहीं खाया होता। ब्लड शुगर के गिर जाने के कारण आपके दिमाग कुछ ऐसे होर्मोंस का उत्सर्जन शुरू हो जाता है, इसकी वजह से आपको थकान, सिरदर्द और आलस होने जैसी समाया होती है।

हो सकती है टाइप-2 डायबिटीज

जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते या छोड़ देते हैं उनमें टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इससे आपके ब्लड शुगर लेवल पर बुरा असर पड़ता है और इस कारण आपको टेंशन, तनाव और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती है। अगर ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा गिर जाए तो इससे आपका एनर्जी लेवल प्रभावित होता है, इसके परिणाम घातक हो सकते हैं।

इम्युनिटी पर पड़ता है बुरा असर

सुबह का नाश्ता छोड़ने या भूखा रहने से आपके शरीर के अंदर के सेल्स डैमेज होने लगते हैं। इससे शरीर का इम्युनिटी लेवल कम हो जाता है और इस कारण बैक्टीरिया, फंगस और बीमारियां आपको अपनी चपेट में आसानी से ले लेती हैं। अगर आप रोजाना ठीक तरीके से नाश्ता करते हैं तो इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे आपका शरीर बीमारियों से बचा रहता है।

पूरा दिन होती है सुस्ती और थकान

लंच में आप भले ही अच्छी तरह खाना खा लें लेकिन, सुबह का नाश्ता छोड़ने पर आपको पूरा दिन थकान और आलस महसूस होगी। सुबह के समय आपका शरीर पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित करने के लिए तैयार होता है। ऐसे में अगर आप सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं तो आपको पूरे दिन आलस और थकान महसूस होती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.