centered image />

यह है दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन जिसके बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान

0 898
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

एक साधारण विमान की लम्बाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की इसकी लम्बाई किसी फुटबॉल के मैदान के बराबर हो सकती है | लेकिन जब बात की जाये दुनिया के सबसे लंबे विमान की जाये तो अंतरिक्ष क्षेत्र की दिग्गज़ कंपनियों को टक्कर देने के लिये माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन ने दुनिया का सबसे बड़ा विमान दुनिया के सामने लाया है |

इस विमान को उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्ट्रेटो लांच सिस्टम्स ने बनाया है | रॉक नामक यह विमान इतना बड़ा है की इसके पंखों पर ही फुटबॉल का मैदान बनाया जा सकता है | यह विमान अंतरिक्ष में सेटेलाइट छोड़ने का काम करेगा | बुधवार को इस विशालकाय विमान को कैलिफ़ोर्निया में मोज़ाबे स्थित कंपनी के हैंगर से बाहर लाया गया |

इस विमान को कंपनी के हैंगर से बाहर लाने में ही 28 पहिये लग गये | 2019 तक इस विमान का डेमो शुरू हो जायेगा | 6 इंजनो से लैस यह विमान सबसे बड़ा है | इस विमान से संभवतः ऑर्बिटल के पेगसस एक्सेल रॉकेट लॉन्च किया जायेगा |

इस विमान के जरिये कई छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा जायेगा | विमान रॉकटों को हवा में ले जायेगा और एक तय ऊँचाई पर रॉकेट को अंतरिक्ष में लॉन्च कर देंगे |यह विमान आम विमानों की तरह ही 35000 फीट की ऊँचाई पर सफ़र कर सकता है | यह एक एयरबॉन रॉकेट लांचर की तरह काम करेगा और इसे रॉकेट लॉन्च करने के लिये भी इस्तेमाल किया जा सकता है |

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.