centered image />

इस एक राशि वाले के जीवन में आने वाला है बड़ा तूफान करना होगा यें उपाय क्लिक कर अभी जानें अपनी राशि

0 447
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जॉब और बिजनेस

इस साल अधिकारियों और साथ काम करने वालों से मदद मिल सकती हैं। ये लोग आपके कामकाज की तारीफ भी करेंगे। इस साल मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आपका कोई आइडिया कंपनी या सरकार को फायदा करवा सकता है। नौकरी स्विच करने का मन बना रहे लोगों को भी सितारों का साथ मिलेगा। अच्छे ऑप्शन मिलेंगे। इस साल तरक्की हो सकती है। सैलेरी भी बढ़ने के योग हैं। मनचाहा ट्रांसफर भी इस साल हो सकता है। राशि स्वामी बुध के प्रभाव से आपके बड़े फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। आपके काम करने के तरीकों में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। इस साल आप अपनी ज़िम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। आप नौकरी और बिज़नेस में ख़ुद ही बड़े बदलाव को महसूस करेंगे, हालाँकि बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह ज़रूर लें। सोच-समझकर ही कहीं पैसे लगाएँ। बिज़नेस पार्टनर के साथ कुछ अनबन होने के भी योग बन रहे हैं, लेकिन जल्द ही मामला सुलझ जाएगा। कारोबार बढ़ाने के लिए भी समय अच्छा है। विदेशी कारोबार में फायदा होगा। दूर स्थान के लोगों से बिजनेस में मदद मिल सकती है। जिससे आपको फायदा हो सकता है।

आर्थिक स्थिति –

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए इनकम सोर्स मिलेंगे। जिनसे आपकी आय बढ़ेगी।आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। नौकरी और बिजनेस में भी फायदा बढ़ेगा। इन्क्रीमेंट होगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। लॉटरी से आपको अच्छे पैसे मिल सकते हैं। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस दौरान आप इस्पात, कपड़े, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, मिल्क प्रोडक्ट्स और पर्यटन से जुड़े कारोबार में पैसे लगाने से आपका फायदा बढ़ सकता है। लेन-देन और निवेश में थोड़ी सावधानी जरूर रखें। कोई भरोसेमंद इंसान भी आपके साथ धोखा कर सकता है। जोख़िम भरे निवेश से बचना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह से ही निवेश करें।

पारिवारिक स्थिति – पारिवारिक मामलों में ये साल आपके लिए मिला-जुला हो सकता है। कामकाज की व्यस्तता के कारण परिवार के साथ समय बिताने का वक़्त कम ही मिलेगा। पार्टनर से विवाद भी हो सकता है। इस साल आप पुराने विवाद निपटाने के लिए बैठकर आपसी बातचीत से मामले सुलझाने की कोशिश करेंगे। आपको इसमें सफलता भी मिल सकती है। कामकाज ज्यादा रहने के कारण आपको साल के कुछ महीने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच कहा-सुनी भी हो सकती है। इससे तनाव बढ़ सकता है।

सामाजिक कार्यों के कारण समाज में आपकी इज्ज़त बढ़ेगी। संतान प्राप्ति हो सकती है। घर पर मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है। और धीरे-धीरे परिवार के लोगों के बीच प्यार-मोहब्बत भी बढ़ेगी। इस साल पैतृक संपत्ति को लेकर चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है। आप नया मकान या ज़मीन ख़रीद सकते हैं। आप पार्टनर और बच्चों को ख़ुश करने के लिए महंगे उपहार और गहने ख़रीद सकते हैं। इस साल आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। भाईयों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा

प्रेम और दाम्पत्य जीवन –

लव मेरिज करने वाले लोगों के लिए ये साल शुभ है। माता-पिता से सहमति भी मिल सकती है। साथी के साथ बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वरना इसका बुरा असर आपके संबंधों पर पड़ सकता है। इस साल मिथुन राशि वालों को कोई लव प्रपोजल मिल सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। पार्टनर के लिए कोई महंगा उपहार ख़रीद सकते हैं। आप अपनी लव लाइफ और ज्यादा रोमांटिक बनाने में सफल हो सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोगों की लाइफ में कोई इंसान आ सकता है। इसके अलावा आप किसी को पसंद करते हैं और उन्हें प्रपोज़ करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय इंतज़ार करना होगा। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए साल के शुरुआती 4 महीनों में आपको सावधान रहना होगा। इन महीनों में आप लव लाइफ से जुड़े किसी भी तरह के फैसले न लें। अपने ग़ुस्से पर कंट्रोल करें। शांत रहने की कोशिश करें। एक्स्ट्रा अफेयर से बचें।

सेहत – सेहत में पूरे साल उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सेहत के मामले में ये साल आपके लिए कुछ ख़ास नहीं है। समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी होगी, नहीं तो आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। इस वजह से आप कार्य-स्थल पर मन नहीं लगेगा। साल के शुरुआती महीनों में आपको सेहत के मामलों में सावधान रहना होगा। कोई गंभीर चोट भी लग सकती है। साल के बीच में मोटापा या पुरानी कोई बीमारी से आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। डायबिटिज़ और ब्लड प्रेशर की परेशानी बढ़ सकती है। इस साल स्कीन संबंधी समस्या भी हो सकती है। लिवर और पेट के अन्य हिस्सों में किसी तरह की समस्या हो सकती है। गुस्से पर कंट्रोल करें नहीं तो मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। अनिद्रा, सिर और आंखों में दर्द हो सकता है। समय पर चेकअप करवाते रहें। यदि आप के मरीज़ हैं तो आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है।

( मिथुन राशि)

उपाय –

बुधवार को गणेश मंदिर में लड्‌डू चढ़ाएं।

किन्नरों से अशीर्वाद लें।

– रविवार को भैरव मंदिर में दूध चढ़ाएँ।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.