centered image />

दक्षिण कोरिया के पास समुद्र में डूबा ये विशाल जहाज, 6 चीनी नागरिकों समेत 8 लोगों की मौत

0 123
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जापान और दक्षिण कोरिया के बीच समुद्र में एक मालवाहक जहाज के अचानक डूब जाने से 8 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में छह चीनी नागरिक थे। जहाज पर कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें से 12 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया गया। पश्चिमी जापानी शहर फुकुओका में महावाणिज्यदूत लिउ गुइजुन ने राज्य प्रसारकों को यह जानकारी दी।

6552 टन के इस जहाज जिन तियान पर कुल 22 लोग सवार थे। जिनमें से 14 लोग चीन के नागरिक थे और आठ लोग म्यांमार के नागरिक थे। लिउ गुइजुन ने कहा कि चालक दल के पांच सदस्यों को बचा लिया गया है। इनमें चार चीनी नागरिक हैं। बाकी 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि यह जहाज दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के समुद्र में डूब गया था।

जापानी कोस्ट गार्ड की प्रवक्ता शिन्या किताहारा ने कहा कि जिन तियान जहाज से मंगलवार रात करीब 11.15 बजे मदद के लिए कॉल आई, जो करीब साढ़े तीन घंटे बाद डूब गया। जेजू द्वीप पर तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि जहाज के कप्तान ने मंगलवार देर रात 2.41 बजे तटरक्षक बल से आखिरी बार संपर्क किया था और कहा था कि चालक दल के सदस्य जहाज छोड़ रहे हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.