centered image />

तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक- होंडा सीबी शाइन, जाने स्प्लेंडर और सीबी शाइन की कीमत में अंतर

0 207
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हीरो स्प्लेंडर: दिसंबर 2022 में हीरो स्प्लेंडर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही, जिसकी कुल 2,25,443 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, दिसंबर 2021 के मुकाबले स्प्लेंडर की 1,316 यूनिट कम बिकी। यानी सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 0.58 फीसदी की मामूली कमी आई है। लेकिन फिर भी हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। दिसंबर 2021 में हीरो स्प्लेंडर की कुल 2,26,759 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल Hero HF Deluxe रही है।

तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक- होंडा सीबी शाइन

सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों की सूची में हीरो शीर्ष दो स्थानों पर काबिज है। इसके बाद तीसरे नंबर पर होंडा आती है दिसंबर 2022 में होंडा सीबी शाइन तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। दिसंबर 2022 में होंडा सीबी शाइन की सिर्फ 87,760 यूनिट्स बिकी हैं। हालांकि, इसकी बिक्री में सालाना 28.94 फीसदी का इजाफा हुआ है। दिसंबर 2021 के मुकाबले 19,699 यूनिट ज्यादा बिकी हैं।

स्प्लेंडर और सीबी शाइन की बिक्री में अंतर

कहने को होंडा सीबी शाइन तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है लेकिन अगर इसकी बिक्री की तुलना सबसे ज्यादा बिकने वाली हीरो स्प्लेंडर से की जाए तो दोनों में बड़ा अंतर है। सीबी शाइन की तुलना में स्प्लेंडर की 1.25 लाख से अधिक इकाइयां बिकी हैं। इस वजह से दोनों की लोकप्रियता में साफ अंतर देखा जा सकता है। हीरो स्प्लेंडर की कीमत 72,076 रुपये से लेकर 74,396 रुपये तक है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.