centered image />

मोतियाबिंद को खत्म कर आंखों को नई जान देती हैं ये चीजें

0 690
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मोतियाबिंद के बारे में तो आप सभी लोग जानते ही होंगे। मोतियाबिंद आंखों के रोगों में से एक है। देखा गया है कि ब्राउन आंखों वाले लोग अन्य रंग की आंखों के मुकाबले मोतियाबिंद का शिकार कम होते हैं। डायबिटीज के मरीजों में भी मोतियाबिंद होने की शिकायत ज्यादा रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से मोतियाबिंद का सफाया होता है।

विटामिन ए

विटामिन ए मोतियाबिंद को खत्म करने में कामयाब है। अगर मोतियाबिंद की समस्या हो तो ऐसे आहारों का सेवन करें जिनमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए मोजूद हो। विटामिन ए की पूर्ती के लिए आप आलू, गाजर, दूध, चीज़, मक्खन आदि का सेवन कर सकते हैं।

ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट लें

भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट मोतियाबिंद को खत्म करता है। इसके लिए आप चॉकलेट, कॉफ़ी या ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं। कॉफ़ी में इस बात का ध्यान रखें कि इसे चीनी के साथ सेवन न करें। कॉफ़ी का सेवन कम से कम ही बेहतर है क्योंकि ज्यादा मात्रा में कॉफ़ी का सेवन आपको नुक्सान पहुंचा सकता है। चॉकलेट में आप डार्क या कड़वी चॉकलेट का ही सेवन करें।

रंगीन आहार का सेवन करें

सभी रंग के आहार आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें सब्जियां और फल दोनों ही शामिल हैं। सब्जियों में आप गोभी, मटर, गाजर आदि का सेवन करें। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां मोतियाबिंद का खात्मा करती हैं। फलों में सभी मौसमी फलों का सेवन बेहतर है।

मछली

मछली में ओमेगा-3 पीएफए पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। जो लोग अक्सर मछली का सेवन करते हैं उन्हें आंखों की समस्याएं कम होती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक आंखों के लिए मछली खाने की सलाह दी जाती है। ये आंखों के रोगों का खात्मा करती है जिनमें मोतियाबिंद भी शामिल है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.